{"_id":"5cfe7e1bbdec22076402a677","slug":"156018229120-jalandhar-news106","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेरोइन और लाखों रुपए की ड्रग मनी के साथ महिला सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हेरोइन और लाखों रुपए की ड्रग मनी के साथ महिला सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर। देहात पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से सोमवार को एक महिला तथा एक व्यक्ति को हेरोइन और लाखों रुपये की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कर्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस की गिरफ्त में आई महिला की पहचान सी लाल चनदामी निवासी मिजोरम के तौर पर हुई है और आरोपी युवक की पहचान कुलदीप सिंह निवासी गन्ना पिंड फिल्लौर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से 1 किलो 30 ग्राम हेरोइन और 8 लाख 39 हजार रूपये बरामद किये हैं। एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि काबू की गई महिला को पुलिस ने फिल्लौर के निकट एक किलो हेरोइन के साथ काबू किया। वह पैदल जा रही थी। शक होने पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली। इस पर उससे एक किलो हेरोइन बरामद की गई। इसी तरह थाना भोगपुर की पुलिस पार्टी ने पठानकोट की तरफ से आ रही कार को रोक कर उसकी जांच की तो उसमें बैठे व्यक्ति से 30 ग्राम हेरोइन और 8,39,250 रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई। पुलिस ने कार चला रहे कुलदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीए एक्ट के तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज कर लिए हैं। एसएसपी के मुताबिक पुलिस दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड मांगेगी। रिमांड मिलने पर दोनों के नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जाएगी।