{"_id":"5cf2a335bdec2207626c57a7","slug":"15594054113-pathankot-news135","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी से पहचान में आया स्नैचर, पुलिस ने धरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सीसीटीवी से पहचान में आया स्नैचर, पुलिस ने धरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट। मोहल्ला सुंदर नगर में पैदल जा रही महिला का पर्स छीनने वाले युवक को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर दबोच लिया है। युवक ने सुबह महिला का पर्स छीना, महिला ने शोर मचाया, लेकिन युवक भागने में कामयाब रहा। महिला ने पर्स स्नेचिंग की पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मोहल्ले में लगे सीसीटीवी की फुटेज महिला को दिखाई तो महिला ने युवक को पहचान लिया। पुलिस ने युवक को दबोच लिया।
पकड़े गए युवक की पहचान अर्जुन निवासी मोहल्ला सुंदरनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक से नकदी, पर्स व सामान भी बरामद कर लिया है। एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि ढांगू पीर के गुरू गोबिंद सिंह नगर की रहने वाली कमला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने घर से किसी रिश्तेदार को मिलने के लिए मोहल्ला सुंदर नगर जा रही थी। वह जब सुंदर नगर स्थित गुरुद्वारा से थोड़ा आगे गली में पहुंची तो वहां पर एक युवक, जिसने सफेद व नीले रंग की टी-शर्ट पहनी थी, उसके हाथ से पर्स छीनकर मौके से फरार हो गया। महिला के मुताबिक पर्स में 5400 रुपये, आधार कार्ड, वोटर कार्ड व पहचान पत्र थे। पुलिस ने उस एरिया में लगे सीसीटीवी की फुटेज चैक की तो युवक पहचाना गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। थाना डिवीजन नंबर 2 में युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।