{"_id":"5cf2a24cbdec220728421cc6","slug":"15594051787-jalandhar-news125","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइजीरिया की महिला एक किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालंधर। देहात पुलिस ने नाइजीरिया की रहने वाली महिला को एक किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान ब्यूटी पुत्री जोसीया निवासी ओहिज थाना अबदू जिला बैनिन (नाइजीरिया) के रूप में हुई है। वह भारत में नई दिल्ली के विकासपुरी के पास शिआपुर की गली नंबर-13 में रहती थी।
विज्ञापन
एसएसपी देहात नवजोत सिंह माहल ने बताया कि सीआईए स्टाफ जालंधर देहाती के सब-इंस्पेक्टर निर्मल सिंह पुलिस पार्टी के साथ गोराया से बड़ा पिंड के पास गश्त कर रहे थे। जब पुलिस पार्टी बड़ा पिंड के नहर पुल पर पहुंची तो विदेश महिला ब्यूटी अपने बाएं कंधे पर काले रंग का पर्स लेकर खड़ी दिखाई दी। पुलिस टीम को देखकर घबराहट में तेजी से चलने लगी। इसको शक के आधार पर महिला पुलिस कांस्टेबल ने पकड़ लिया। महिला कांस्टेबल दलजीत कौर और राजदीप कौर ने जब विदेश महिला के पर्स की तलाशी ली तो उसमें से 1 किलो हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ थाना गोराया में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर दिया है। पुलिस आरोपी महिला को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग करेगी ताकि मामले की अगली जांच की जा सके। आरोपी महिला दो सालों से नई दिल्ली में रह रही थी। महिला नशा कहां से खरीदती और किसी को बेचती थी? पुलिस हर एंगल से इसकी जांच करेगी। एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि 10 महीनों में 29 किलो 925 ग्राम हेरोइन बरामद की जा चुकी हैं। इसमें विदेशी नागरिकों से 14 किलो 760 ग्राम हेरोइन बरामद कर 20 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। इसमें 11 पुरुष और 9 महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।