फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   विदेशी आतंकियों के संपर्क में था रविंदर पाल व जगदेव सिंह

विदेशी आतंकियों के संपर्क में था रविंदर पाल व जगदेव सिंह

Sat, 01 Jun 2019 09:35 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 09:35 PM IST
विज्ञापन
विदेशी आतंकियों के संपर्क में था रविंदर पाल व जगदेव सिंह
फिरोजपुर। विदेशों में बैठे बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) और पाकिस्तानी आतंकियों के संपर्क में रविंदर पाल सिंह वासी गांव महना जिला मोगा और जगदेव सिंह वासी फतेहगढ़ थे, इनकी गतिविधियों पर खुफिया एजेंसियों की पैनी नजर थी, ये लोग पंजाब में दोबारा से दहशत फैलाने में जुटे थे और आपरेशन ब्लू स्टार बरसी पर बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, जिन्हें पुलिस के स्पेशल सेल ने दोनों को दबोच लिया है। फिरोजपुर में इनके साथी छिपे हुए हैं, जिनकी तलाश में शुक्रवार और शनिवार बीएसएफ व पुलिस ने संयुक्त आपरेशन दौरान सभी स्लम बस्तियों में छापामारी की है।
विज्ञापन

खुफिया सूत्रों के मुताबिक फिरोजपुर में बब्बर खालसा से कई गैंगस्टर जुड़े हैं, पैसों की खातिर ये बब्बर खालसा के आतंकियों के इशारे पर किसी का भी मर्डर कर देते हैं। बब्बर खालसा का आतंकी जसवंत सिंह उर्फ काला भी फिरोजपुर और मुक्तसर में सक्रिय था, जो कुछ माह पूर्व यूपी से गिरफ्तार किया जा चुका है। काला ने गैंगस्टर अशोक कुमार उर्फ अमन सेठ से 2014 में पारस मैनी, फरीदकोट में सच्चा सौदा के अनुयायी गुरदेव सिंह व हनुमानगढ़ राजस्थान में संत लखविंदर सिंह की हत्या कराई थी। इसीलिए बीएसएफ और पुलिस पिछले दो दिनों से फिरोजपुर में बब्बर खालसा के इशारे पर काम करने वाले गैंगस्टरों की तलाश में जुटी है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि स्लम बस्तियों में आतंकी किराए के मकान लेकर रहना शुरू कर देते हैं, क्योंकि यहां के लोग ज्यादा पूछताछ नहीं करते और पैसों की खातिर ऐसे लोगों को रहने को मकान दे देते हैं।
विज्ञापन

रविंदर पाल सिंह पिछले लगभग छह माह से मोगा छोड़ अपने रिश्तेदारों के पास फिरोजपुर के गांव सांदेहाशम में रह रहा था और यहीं से विदेशी आतंकियों के इशारे पर योजनाएं तैयार कर रहा था। बताया जा रहा है कि रविंदर पाल सिंह और जगदेव सिंह ने आपरेशन ब्लूस्टार की बरसी पर पंजाब में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देकर दहशत फैलानी थी। आतंकी जसवंत सिंह उर्फ काला ने पंजाब, यूपी व हरियाणा के कई नौजवानों को बब्बर खालसा के साथ जोड़ा है, इस बात का खुलासा उस समय हुआ था जब काउंटर इंटेलीजेंस के एआईजी नरेंद्र पाल सिंह ने हरियाणा से नौजवानों को पकड़ा था जो बब्बर खालसा के संपर्क में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब में 84 के दंगों के दौरान फिरोजपुर, तरनतारन, जलालाबाद, ममदोट के कई लोग आतंकी गतिविधियों में संलिप्त थे। कुछ साल पहले ही ममदोट क्षेत्र का रहने वाला आतंकी बलबीर सिंह भूतना, जिसने लुधियाना रेलवे स्टेशन पर फायरिंग कर एक की हत्या कर दी थी, जो मौजूदा समय में नाभा जेल में बंद है, ये भी बब्बर खालसा के संपर्क में था। खुफिया सूत्रों का कहना है कि फिरोजपुर व ममदोट क्षेत्र में अब भी बब्बर खालसा के आतंकी सक्रिय है, इसीलिए बीएसएफ की मदद से उनकी धरपकड़ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed