फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   79 पेटी शराब के साथ पकड़ी पिकअप, ड्राइवर और शराब ठेकेदार पर मामला दर्ज

79 पेटी शराब के साथ पकड़ी पिकअप, ड्राइवर और शराब ठेकेदार पर मामला दर्ज

Sat, 01 Jun 2019 09:35 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 09:35 PM IST
विज्ञापन
79 पेटी शराब के साथ पकड़ी पिकअप, ड्राइवर और शराब ठेकेदार पर मामला दर्ज
पठानकोट। थाना तारागढ़ की पुलिस ने 79 पेटी शराब के साथ पिकअप गाड़ी को जब्त किया है। दरअसल, शराब से लोड गाड़ी कानवां के पास पलट गई और ड्राइवर गाड़ी छोड़ भाग गया। पुलिस और एक्साइज की टीम नेजाकर देखा तो गाड़ी में 79 पेटी लोड थी। टीम ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि गाड़ी को डेरा बाबा नानक निवासी ड्राइवर संदीप चला रहा था और शराब ठेकेदार बटाला निवासी अनिल कोछड़ था। पुलिस ने दोनों पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआई राम किशन ने बताया कि गाड़ी में शराब को लाने-ले जाने का परमिट या बिल नहीं मिला और न ही ड्राइवर या मालिक ने कोई बिल पेश किया है। एक्साइज इंस्पेक्टर हरविन्द्र सिंह का कहना है कि ठेकेदार बिल पेश नहीं कर पाए तो शराब को अवैध करार दिया जाएगा। वहीं पुलिस ने ड्राइवर संदीप कुमार और ठेकेदार अनिल कोछड़ पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed