{"_id":"5cf00f5bbdec22072b5a6cc8","slug":"15592364909-kapurthala-news104","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कांग्रेस ग्रीवसेंस सेल के चेयरमैन पर रेप का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जिला कांग्रेस ग्रीवसेंस सेल के चेयरमैन पर रेप का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कांग्रेस ग्रीवांसेस सेल के चेयरमैन पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
पुलिस ने पीड़िता के बयान पर किया केस दर्ज, चेयरमैन को पीटने वालों पर भी होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। जिला कांग्रेस ग्रीवांसेस सेल के चेयरमैन पर नौकरानी ने दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। इस मामले से गुस्साए लड़की के परिजनों ने गांववासियों के साथ मिलकर चेयरमैन की सरेआम पिटाई की। चेयरमैन को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि थाना कोतवाली की पुलिस ने लड़की के बयान पर दर्शन लाल के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पुलिस चेयरमैन की पिटाई करने वालों की भी शिनाख्त कर रही है। गांव कादूपुर के पास वाली कॉलोनी में रहने वाले जिला कांग्रेस ग्रीवसेंस सेल के चेयरमैन दर्शन लाल के घर पर अनुसूचित जाति समुदाय से संबंधित दो बहनें काम करती हैं। रोजाना की तरह वह सुबह नौ बजे काम करने गईं। लड़कियों के अनुसार उसकी एक बहन को चेयरमैन ने कमरे में बंद कर दुष्कर्म का प्रयास किया तो उसकी दूसरी बहन ने शोर मचा दिया। जिससे घर और आस पड़ोस के लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। इस हरकत का पता चलते ही लड़कियों के अभिभावक व गांव के लोग आ पहुंचे और उन्होंने चेयरमैन की सरेआम पिटाई शुरू कर दी और घर में तोड़फोड़ भी की। इसके बाद आरोपी को पकड़कर थाना कोतवाली ले आए। थाने के बाहर भी गांववासियों ने धुनाई की। इस मारपीट में चेयरमैन के जख्मी होने पर पुलिस ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। थाना कोतवाली के एसएचओ इंस्पेक्टर जीवन सिंह ने कहा कि लड़कियों के बयान दर्शन लाल के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का केस दर्ज किया है। चेयरमैन को पीटने वालों के खिलाफ भी पुलिस जांच कर रही है। उधर, चेयरमैन ने कहा कि आरोप बेबुनियाद हैं। घर पर उसकी पत्नी व अन्य लोग भी मौजूद थे। उन्हें सियासी तौर पर निशाना बनाया गया है। पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की तैयारी में जुटी हुई है।