फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   कांग्रेसी वर्कर पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पांच अकालियों पर मामला दर्ज

कांग्रेसी वर्कर पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पांच अकालियों पर मामला दर्ज

Tue, 21 May 2019 09:43 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 09:43 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेसी वर्कर पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पांच अकालियों पर मामला दर्ज
फिरोजपुर। थाना लक्खोके बहराम पुलिस ने गांव चूहड़ खलचियां में कांग्रेसी वर्कर पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पांच अकाली वर्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि पीड़ित व उसका परिवार कांग्रेसी प्रत्याशी का समर्थन कर रहे थे, इसी रंजिश के चलते अकालियों ने उसकी कार रोककर उस पर गोली दागी, जो बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

पीड़ित राजबीर सिंह के मुताबिक वह अपने भाई गुरविंदर सिंह के साथ कार में सवार होकर सरकारी स्कूल में मतदान करने के लिए जा रहा था। रास्ते में अकाली वर्कर निशान सिंह और उसके साथियों ने उनकी कार रोकने का इशारा किया। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उन पर गोली दागी। वह बाल-बाल बच गए। राजबीर ने आरोपियों से बचने के लिए अपनी कार तेज रफ्तार से भगाई लेकिन आरोपियों ने काफी दूर तक उनका पीछा किया।
विज्ञापन

थाना लक्खोके बहराम पुलिस ने मंगलवार को राजबीर सिंह के बयान पर आरोपी निशान सिंह व गुरप्रीत सिंह वासी रोड़ा वाला, जसविंदर सिंह वासी चूहड़ खलचियां, बलजीत सिंह वासी लक्खोके बहराम व एक अज्ञात पर मामला दर्ज किया है। मामले की जांच कर रहे सब-इंस्पेक्टर गुरजेत सिंह के मुताबिक आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed