{"_id":"5ce423acbdec2206ff5a6920","slug":"155845526512-firozpur-news28","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान करते की वीडियो तैयार कर फेसबुक पर अपलोड करने वाले व्यक्ति पर मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मतदान करते की वीडियो तैयार कर फेसबुक पर अपलोड करने वाले व्यक्ति पर मामला दर्ज
फिरोजपुर। थाना सिटी पुलिस ने मतदान करते की वीडियो तैयार कर उसे अपने फेसबुक एकाउंट पर अपलोड करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जिला चुनाव अधिकारी के आदेश पर पुलिस ने फेसबुक पर मतदान करते की वीडियो अपलोड करने के आरोप में जोगराज मालवा नामक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी ने पोलिंग बूथ पर मतदान करते समय अपनी वीडियो बनाकरर उसे अपने फेसबुक एकाउंट पर अपलोड कर दिया, जो चुनाव आयोग के नियमों की उल्लंघन है। डीएसपी (सिटी) सुरेंद्रपाल बंसल ने कहा कि आरोपी को जल्द काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।