फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पाक से आई हेरोइन समेत एक तस्कर काबू

पाक से आई हेरोइन समेत एक तस्कर काबू

Tue, 12 Feb 2019 10:27 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 12 Feb 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
पाक से आई हेरोइन समेत एक तस्कर काबू
पाक से आई हेरोइन समेत एक तस्कर काबू
विज्ञापन

तस्कर छिंदर के पाक तस्करों से है गहरे संबंध
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। काउंटर इंटेलीजेंस ने सीमांत गांव कालू वाला के एक तस्कर को काबू किया है। तस्कर के पास से एक पैकेट हेरोइन का बरामद हुआ है, जिसका वजन चार सौ ग्राम है। गांव कालूवाला दो तरफ से पाकिस्तान व दो तरफ से सतलुज दरिया से घिरा हुआ है।
काउंटर इंटेलीजेंस के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि गांव कालूवाला निवासी छिंदर सिंह हेरोइन तस्करी करता है। छिंदा के पाकिस्तानी तस्करों से गहरे संबंध बताए जा रहे हैं। इसके आधार पर काउंटर इंटेलीजेंस ने ट्रैप लगाया। मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे छिंदर को पकड़ लिया गया। जिस समय छिंदर को पकड़ा गया, उस समय उसके पास एक पैकेट हेरोइन मिली जिसका वजन 400 ग्राम बताया जा रहा है। काउंटर इंटेलीजेंस के एआईजी नरिंदर पाल सिंह सिद्धू ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

एसटीएफ ने चार को 105 ग्राम हेरोइन समेत पकड़ा
फिरोजपुर एसटीएफ द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को जिले के अलग-अलग हिस्सों से पकड़े गए चार व्यक्तियों के पास से कुल 105 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। एएसआई गुरलाल सिंह ने बताया कि किले वाला चौक से दलजीत सिंह और जसविंदर सिंह वासी इच्छेवाला को पकड़ा गया, जिसके पास से 58 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दूसरे मामले में शेरखां के पास एएसआई महेश सिंह ने वरिंदर सिंह और साहिब वासी हाकेवाला को पकड़ा जिनके पास से 47 हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed