फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   विजिलेंस ने पचास हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कया एएसआई

विजिलेंस ने पचास हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कया एएसआई

Mon, 22 Oct 2018 10:35 PM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
विजिलेंस ने पचास हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार  कया एएसआई
एएसआई 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
विज्ञापन

अदालत में चालान पेश करने के नाम पर मांगे थे एक लाख रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। विजिलेंस टीम ने जमीन विवाद के मामले में अदालत में चालान पेश करने और केस को मजबूत बनाने की एवज में 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए एएसआई (बस्ती टैंकावाली पुलिस चौकी इंचार्ज) को रंगे-हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विजिलेंस विभाग के एसएसपी हरगोबिंद सिंह ने बताया कि जसबीर सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह वासी गांव तेगा सिंह वाला ने उन्हें शिकायत दी थी कि उन्होंने गांव बाजा कोतवाल रत्ता खेड़ा निवासी गुरमीत सिंह से आठ एकड़ जमीन का सौदा किया था। गुरमीत ने अपनी जगह अपने भाई को खड़ा करके जमीन की रजिस्ट्री करवाकर जमीन का कब्जा दे दिया था। जब वह जमीन का इंतकाल करवाने के लिए गए तो पटवारी ने इंतकाल करने से मना कर दिया। बाद में उन्हें पता चला कि आरोपियों ने उनके साथ ठगी की है। इस संबंध में थाना कैंट पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उक्त मामले की तफ्तीश बस्ती टैंकावाली पुलिस चौंकी के इंचार्ज एएसआई सतनाम सिंह कर रहे थे।
विज्ञापन

जांच-पड़ताल के दौरान जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। उनमें से कई लोगों को केस से बाहर निकाल दिया गया और अदालत में चालान तक पेश नहीं किया जा रहा था। चालान पेश करने के लिए एएसआई सतनाम सिंह ने जसबीर से एक लाख रुपये की मांग की। दोनों के बीच एक लाख रुपये देना तय हो गया। एएसआई ने कि 50 हजार रुपये चालान पेश करने से पहले और 50 हजार रुपये चालान पेश करने के बाद लेने की बात कही। जसबीर सिंह ने विजिलेंस को शिकायत कर दी। सोमवार को जसबीर ने एएसआई सतनाम सिंह को 50 हजार रुपये रिश्वत दी। उसी समय विजिलेंस टीम ने इंस्पेक्टर गुरप्रेम सिंह की अगुवाई में रिश्वत के नोटों के साथ एएसआई सतनाम सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed