फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   राजीनामा करवाने गए दो पक्ष भिड़े, फायरिंग में एक घायल

राजीनामा करवाने गए दो पक्ष भिड़े, फायरिंग में एक घायल

Sat, 14 Jul 2018 10:49 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
राजीनामा करवाने गए दो पक्ष भिड़े, फायरिंग में एक घायल
राजीनामा करवाने गए दो पक्ष भिड़े, फायरिंग में एक घायल
विज्ञापन

लंबी हलके के गांव कक्खांवाली में वारदात, चार पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लंबी (मुक्तसर)। लंबी हलके के गांव कक्खांवाली में राजीनामा करवाने के लिए एकत्र हुए दो पक्ष आपस में ही भिड़ गए। एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ इरादा-कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है।

गांव कक्खांवाली निवासी संदीप सिंह ने बताया कि पिछले दिनों तरसेम सिंह ने संगत और मंगत के घर में घुसकर मारपीट की थी। इस दौरान महिलाओं से मारपीट करने के साथ ही घर के सामान की तोड़फोड़ भी की गई थी। इसी मामले में राजीनामा होना था। जिसके लिए अनाज मंडी में दोनों पक्ष बुलाए गए थे। दूसरे पक्ष से नवकिरण सिंह भी अपने साथियों समेत आ गया। राजीनामे की बात चल रही थी तो ऊंची आवाज में बात करने पर दोनों पक्ष में बहस हो गई। संदीप सिंह ने बताया कि इसी दौरान नवकिरण सिंह ने अपना रिवाल्वर निकालकर उस पर फायर किया। जिसके बाद वहां पर भगदड़ मच गई। नवकिरण सिंह ने चार और फायर किए। एक गोली उसके पेट पर लगी, जिसमें वह घायल हो गया। हमले के बाद दूसरे लोग वहां से भाग गए। लोगों ने उसे मलोट के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उसे बठिंडा रेफर कर दिया गया। थाना लंबी के एएसआई मलकीत सिंह ने बताया कि संदीप सिंह के बयानों पर नवकिरण सिंह उर्फ नवी, उसके पिता तरसेम सिंह निवासी कक्खांवाली, राजवीर सिंह निवासी डबवाली और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed