फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पिस्तौल की नोक पर कैमिस्ट से लूट मामले में चार गिरफ्तार

पिस्तौल की नोक पर कैमिस्ट से लूट मामले में चार गिरफ्तार

Thu, 22 Feb 2018 10:33 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
पिस्तौल की नोक पर कैमिस्ट से लूट मामले में चार गिरफ्तार
पिस्तौल की नोक पर केमिस्ट से लूट के मामले में चार गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कोटकपूरा(फरीदकोट)।
थाना सिटी पुलिस ने तीन दिन पहले शहर के एक केमिस्ट से पिस्तौल की नोक पर बैग छीनने के मामले में लुटेरा गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान फरीदकोट के न्यू कैंट रोड निवासी सतवीर सिंह, रवि कुमार, पिंदरपाल सिंह और फरीदकोट की बाजीगर बस्ती निवासी ऊधम सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने इनसे एक देसी पिस्तौल, दो कारतूस, तेजधार हथियार, 10 हजार की नगदी समेत घटना में उपयोग एक बाइक व एक्टिवा भी बरामद कर ली है।

डीएसपी मनविंदरबीर सिंह व थाना सिटी प्रभारी एसआई खेमचंद पराशर ने बताया कि उनके पास मेन चौक में कैमिस्ट की दुकान चलाते कृष्णा गली नंबर तीन निवासी नवनीत राज ने ब्यान दर्ज कराया था कि घटना वाले दिन 19 फरवरी को रात अपनी कैमिस्ट शाप बंद करके घर वापिस लौट रहा था। जैसे ही वह फौजी रोड से अपनी गली तो मुड़े को एक बाइक और एक एक्टिवा पर सवार चार युवकों ने उसे घेर लिया। इनमें से एक युवक ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगाई और उसे धमकी देते हुए नकदी वाला बैग छीनकर फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों कोे अनुसार इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया और पड़ताल के दौरान थाना सिटी के एएसआई गुरबिंदर सिंह पहलवान ने आरोपियों की शिनाख्त करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed