{"_id":"5a2ac1634f1c1b79548c24c8","slug":"151512751459-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइक सवार स्नेचरों से भिड़ी महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बाइक सवार स्नेचरों से भिड़ी महिला
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला ने लोगों को मदद से दबोचे स्नैचर
कपूरथला। प्रकाश एवेन्यू में वीरवार शाम बाइक सवार स्नैचर रेहड़ी वाले से सब्जी खरीद रही महिला से पर्स छीनकर भागने लगे। बहादुरी दिखाते हुए महिला स्नैचरों से भिड़ गई और रेहड़ी वाले व अन्य लोगों की मदद से दोनों को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार प्रकाश एवेन्यू निवासी अंजू अग्रवाल पत्नी मुकेश अग्रवाल वीरवार की देर शाम गली में रेहड़ी वाले से सब्जी खरीद रही थी। इस दौरान दो बाइक सवार दो युवक उसके पास आए और उसका पर्स छीनकर भागने लगे। इस पर वह बाइक सवारों से भिड़ गई। महिला ने सब्जी वाले व अन्य लोगों की मदद सेर दबोच लिया। महिला ने बताया कि दोनों बाइक सवार युवक पहले से ही गली में खड़े थे। मौका पाकर उन्होंने पर्स छीन लिया और फरार होने लगे। दोनों को थाना सिटी पुलिस के हवाले कर दिया। थाना सिटी पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।