{"_id":"5cc72959bdec22073b65167a","slug":"141556556121-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता नवविवाहिता के मामले में भाजपा नेता नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लापता नवविवाहिता के मामले में भाजपा नेता नामजद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवविवाहिता लापता, भाजपा नेता नामजद
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। एक गांव से लापता हुई नवविवाहिता के मामले में थाना आरिफके पुलिस ने सोमवार को एक भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस की तफ्तीश के मुताबिक नवविवाहिता के लापता होने से पहले उसके मोबाइल फोन पर उक्त नेता से बातचीत होने की बात सामने आई है। पुलिस ने शनिवार को लापता हुई नवविवाहिता के पति के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। थाना प्रभारी मोहित धवन का कहना है कि तफ्तीश के बाद कई ऐसे सबूत मिले, जिस कारण भाजपा के एक वरिष्ठ नेता को नामजद किया है, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुई है।
लापता विवाहिता पति ने अपने गांव में ने रविवार को प्रेसवार्ता कर आरोप लगाया था था कि भाजपा नेता का उनके घर नहीं बल्कि उसकी पत्नी के मायके घर पर आना जाना था। बीती 24 अप्रैल को उसकी पत्नी देर रात्रि घर से लापता हो गई। पति ने बताया थाना कि उसकी पत्नी के मोबाइल फोन की डिटेल निकाली गई तो भाजपा नेता के निवास स्थान से कालें आई हैं, मोबाइल रिकार्डिंग के मुताबिक उक्त भाजपा नेता की आवाज है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक तफ्तीश में पाया गया है कि उक्त भाजपा नेता ने अपने कुक और कोठी में काम करने वाली एक महिला के दस्तावेजों के आधार पर उनके नाम पर दो सिम कार्ड लिए हुए थे ,जिन्हें उक्त नेता ही इस्तेमाल कर रहा था। इसी तफ्तीश के चलते उक्त मामले में भाजपा नेता को नामजद किया है। भाजपा नेता का पक्ष जानने के लिए उनके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई। उसके दोनों मोबाइल फोन बंद थे।