फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   कांग्रेसी नेता ने हड़पा था दोस्त का पैसा, जोगी खुदकुशी केस में खुलासा, पुलिस ने कांग्रेसी नेता को किया गिरफ्तार

कांग्रेसी नेता ने हड़पा था दोस्त का पैसा, जोगी खुदकुशी केस में खुलासा, पुलिस ने कांग्रेसी नेता को किया गिरफ्तार

Sat, 23 Mar 2019 09:47 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 23 Mar 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेसी नेता ने हड़पा था दोस्त का पैसा, जोगी खुदकुशी केस में खुलासा, पुलिस ने कांग्रेसी नेता को किया गिरफ्तार
दोस्त की खुदकुशी में कांग्रेस नेता गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपी कांग्रेस के ब्लाक प्रधान ने सैलून मालिक के 12 लाख रुपये हड़पे
मृतक मोबाइल फोन में मिले वीडियो से हुआ धोखाधड़ी करने का खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। सैलून मालिक अरुण कुमार बस्सी उर्फ जोगी खुदकुशी केस में पुलिस ने मृतक के जिगरी दोस्त कांग्रेस के ब्लाक दीपक शर्मा मोना को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि मोना ने अपने दोस्त जोगी का करीब 12 लाख रुपया हड़प लिया था। पुलिस ने मोबाइल की गैलरी की जांच की तो जोगी का वीडियो मिला, जिसमें वह कह रहा है दोस्त दीपक शर्मा मोना ने उसके साथ धोखा किया है और उसकी मौत का जिम्मेदार वही है।
अरुण जोगी की पत्नी नेहा बस्सी ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि पति पुराने जेनरेटर के साथ साथ सैलून भी चलाते थे। उसकी दोस्ती कांग्रेसी नेता दीपक शर्मा मोना से थी। दीपक ने उसके पति से 6 लाख रुपये उधार लिए थे और नहीं लौटाए। पति को पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने दीपक शर्मा से पैसों की मांग की। दीपक ने टोनी नामक युवक से पति को मिला दिया। नेहा के मुताबिक दीपक ने झांसा दिया कि आप अपने जेवर गिरवी रख दो, जिनको मैं छुड़वा दूंगा। बकौल नेहा उसने अपने छह लाख की कीमत के जेवर गिरवी रख दिए। इसकी एवज में एक लाख रुपये ही मिले। नेहा ने बताया कि पैसा वापस भी कर दिया और जेवर का कुछ अता पता नहीं चला, इस तरह से 12 लाख रुपये दीपक ने हड़प लिये। नेहा ने बताया कि दीपक के भाई टिंकू ने भी उनके साथ ठगी की और करीब 11 लाख रुपये पति से उधार ले गया। इससे पति अरुण जोगी आर्थिक तौर पर काफी परेशान हो गए और 9 फरवरी को उन्होंने खुदकुशी कर ली। पुलिस पहले इस मामले को हत्याकांड समझती रही। पुलिस ने अरुण जोगी की कॉल डिटेल भी निकलवाई लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार को पुलिस ने अरुण जोगी के मोबाइल में गैलरी को खोला तो वीडियो मिला। वीडियो में अरुण जोगी अपनी दास्तां सुना रहा था,े उसने अपनी मौत का जिम्मेदार दीपक शर्मा मोना को ठहराया। एसएचओ धरमिंदर कल्याण ने बताया कि पुलिस ने दीपक शर्मा मोना के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मोना को कुछ समय पहले ही ब्लाक कांग्रेस का प्रधान नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन

यह था मामला
सोढल फाटक और राम नगर फाटक के मध्य 9 फरवरी की शाम करीब 4 बजे रेल ट्रैक के पास एक युवक की लाश मिली। मृतक की पहचान बस्ती पीरदाद के कमल विहार के रहने वाले 38 साल के अरुण बस्सी उर्फ जोगी के तौर पर हुई। पिता गौतम ऋषि बस्सी ने कहा था कि उनका बेटा जोगी कभी सुसाइड नहीं कर सकता। उन्हें शक है कि उनके बेटे की हत्या कर लाश फेंकी गई है। उन्होंने कहा कि उन्हें तो समझ नहीं आ रहा कि उनका बेटा रेलवे लाइनों के पास कैसे पहुंच गया। वह कमजोर नहीं, काफी दिलेर था। घर में न तो किसी तरह की पैसे की कमी है और न ही कोई तकलीफ थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed