{"_id":"5c7ab156bdec222817470cae","slug":"141551544662-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट कर युवक से छीना बाइक, सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट कर युवक से छीना बाइक, सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन
कार सवारों ने युवक से बाइक लूटी
मोगा। कस्बा निहालसिंह वाला में बीती शाम कार सवार बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट की और उसका बाइक लेकर फरार हो गए। पूरी वारदात घटनास्थल के निकट लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसकी फुटेज कब्जे में लेकर थाना निहालसिंह वाला पुलिस ने चार लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
एएसआई निर्मल सिंह के अनुसार शिकायतकर्ता ललित कुमार (18) ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा वह पिता के साथ निहालसिंह वाला में कबाड़ की दुकान पर काम करता है। शुक्रवार की शाम को वह बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था। रास्ते में धर्म कांटे के पास रिट्ज कार पर सवार चार लुटेरों ने उसे घेर लिया। कार में से उतरे दो लोगों ने मारपीट करते हुए बाइक छीनी और बरनाला रोड की ओर फरार हो गए।घटना धर्म कांटे के पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जांच अधिकारी का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।