फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   मामून में महिला का पर्स छीन भागे बाइक सवार स्नैचर

मामून में महिला का पर्स छीन भागे बाइक सवार स्नैचर

Mon, 18 Feb 2019 09:34 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 18 Feb 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
मामून में महिला का पर्स छीन भागे बाइक सवार स्नैचर
बाइक सवारों ने महिला का पर्स लूटा
विज्ञापन

पठानकोट। मामून चौक में बाइक सवार दो स्नैचर महिला का पर्स लूटकर फरार हो गए। महिला माधोपुर एरिया की रहने वाली है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला ने बताया था कि उसके पर्स में 2500 रुपए व अन्य जरूरी कागजात थे। वह सहेली के साथ कार में सवार होकर मामून चौक स्थित एक बैंक में किसी काम से आई थी। वह बैंक से काम खत्म करने के बाद कार के पास पहुंचकर खिड़की खोलने लगी। इस दौरान बाइक पर मुंह बांधकर दो युवक आए और पीछे बैठे युवक ने झपटा मार महिला का पर्स छीन लिया। इसके बाद दोनों फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर कुछ लोगों ने पीछा भी किया, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। मामून थाना प्रभारी हरप्रीत कौर ने बताया कि इस घटना संबंधी थाने में किसी ने कोई शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed