फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   मैरिज पैलेस मालिक के घर से आठ लाख की चोरी

मैरिज पैलेस मालिक के घर से आठ लाख की चोरी

Mon, 11 Feb 2019 10:36 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 11 Feb 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
मैरिज पैलेस मालिक के घर से आठ लाख की चोरी
घर से जेवर, नकदी और लाइसेंसी पिस्तौल चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। कस्बा बाघापुराना में चोरों ने घर से सोने के जेवरात व नकदी समेत लाइसेंसी पिस्तौल चोरी कर लिया और किसी को इसकी भनक तक नही लगने दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

डीएसपी रंजोध सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता सुरेश कुमार उर्फ मोदी वासी बाघापुराना ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि मुद्दकी रोड पर गोशाला के पिछले हिस्से में उसका घर है। मुद्दकी रोड पर उसका एक पैलेस भी है। शिकायतकर्ता के अनुसार सोमवार के दिन करीब 12 बजे उसकी पत्नी और बेटी मैरिज पैलेस गए थे, और वह भी घर को ताला लगाकर बाहर गया था। इसी बीच चोरों ने उनके घर की दीवार फांदकर कमरे में बने सेफ को तोड़कर साढे तीन लाख रुपये, सोने के जेवरात और लाइसेंसी पिस्तौल चोरी कर लिया। शिकायतकर्ता के अनुसार उसके घर से करीब आठ लाख रुपये की चोरी हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल के निकट सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed