फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   शगुन समारोह में डीजे बंद होने पर आरोपियों ने बाउंसर पर दागी गोलियां

शगुन समारोह में डीजे बंद होने पर आरोपियों ने बाउंसर पर दागी गोलियां

Sat, 01 Dec 2018 09:55 PM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
शगुन समारोह में डीजे बंद होने पर आरोपियों ने बाउंसर पर दागी गोलियां
शगुन समारोह में डीजे बंद होने पर बाउंसर पर दागी गोलियां
विज्ञापन

घायल बाउंसर लुधियाना के अस्पताल में दाखिल
पुलिस ने किया चार आरोपियों पर मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। मक्खू के कराऊन कैस्टल पैलेस में चल रहे शगुन समारोह में डीजे बंद होने पर चार लोगों ने पैलेस के बाउंसर पर गोलियां दाग दी। बाउंसर के कान और पांव पर गोली लगी हैं। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी नाजुक हालत देखते हुए उसे लुधियाना रेफर कर दिया। थाना मक्खू पुलिस ने शनिवार को चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
पुलिस को दिए गए बयान में पीड़ित गुलाम अली वासी गुरु गोबिंद सिंह नगर मेन बरेटा रोड न्यू शिमलापुरी लुधियाना ने पुलिस को दिए बताया मक्खू के पैलेस मालिक उन्हें लोगों की सुरक्षा के लिए बुलाते हैं। शुक्रवार की रातपैलेस में शगुन समारोह चल रहा था। समारोह खत्म होने पर डीजे बंद कर दिया गया। समारोह में शामिल होने आए हरप्रीत सिंह व उसके तीन साथियों ने डीजे दोबारा से चलाने के लिए बहस करने लगे। जब उन्हें रोका तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की नीयत से उस पर गोली दाग दी।
विज्ञापन

एक गोली उसके कान पर लगी और दूसरी गोली उसके पांव में लगी। जख्मी को मक्खू के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उसकी नाजुक हालत देख उसे लुधियाना रेफर कर दिया। अली ने बताया कि जैसे ही आरोपियों ने उस पर गोली दागी तो पैलेस में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस को सूचित किया गया। घटनास्थल पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। थाना मक्खू पुलिस ने हरप्रीत सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर दरबार अली का कहना है कि आरोपियों को जल्द काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed