{"_id":"5bbe2d00867a5528230b7d3a","slug":"141539190016-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सगे भाईयों ने दोस्त से मारी दस लाख की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो सगे भाईयों ने दोस्त से मारी दस लाख की ठगी
Updated Wed, 10 Oct 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो सगे भाइयों ने दोस्त से की दस लाख की ठगी
पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ किया धोखाधड़ी का मामला दर्ज, फरार
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। छावनी निवासी दो सगे भाइयों ने अपने दोस्त से दस लाख रुपये की ठगी की है। थाना सिटी पुलिस ने बुधवार को पीड़ित के बयान पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी फरार हैं।
राकेश कुमार वासी छावनी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि किशन कुमार भोला और राज कुमार भोला दोनों सगे भाई हैं और उसके दोस्त हैं। दोनों ने घरेलू कामकाज के लिए उससे दस लाख रुपये लिए थे। उन्होंने एक माह के भीतर पैसे वापस करने का वादा किया था। यही नहीं दोनों ने गारंटी के लिए दो चेक पांच-पांच लाख रुपये के दिए थे। समय बीतने के बाद भी दोनों ने उसे पैसे वापस नहीं किए और सुविधा सेंटर में झूठी शिकायत दर्ज करवा दी कि उनके दो चेक गुम हो गए हैं। राकेश ने पुलिस को शिकायत देते हुए कहा कि दोनों आरोपी भाइयों ने उसके साथ इस तरह दस लाख रुपये की ठगी की है। थाना कैंट पुलिस ने बुधवार को पीड़ित राकेश कुमार की शिकायत पर किशन और राजकुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।