{"_id":"5b86cfc342c7924650409cfb","slug":"141535561667-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 अगस्त से लापता होशियारपुर की युवती का शव बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
12 अगस्त से लापता होशियारपुर की युवती का शव बरामद
Updated Wed, 29 Aug 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होशियारपुर की लापता युवती का शव बरामद
आरकेस्ट्रा संचालक और फिरोजपुर निवासी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
सादिक(फरीदकोट)। पुलिस ने एक घर से होशियारपुर के गांव मानक के रहने वाली एक युवती का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान प्रिया पुत्री विजय कुमार के रूप में हुई, जो फिरोजपुर से संबंधित एक आरकेस्ट्रा ग्रुप के साथ बतौर डांसर काम करती थी। वह 12 अगस्त से घर से लापता थी। मामले में पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर आरकेस्ट्रा संचालक व फिरोजपुर निवासी गुरविंदर सिंह उर्फ जेबी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के बाद वारिसों के हवाले कर दिया है।
मृतका की मां मीना रानी ने बताया कि उनकी बेटी प्रिया पिछले कुछ समय से फिरोजपुर के एक आक्रेस्ट्रा ग्रुप में काम करती थी। बीती 12 अगस्त को वह घर पर ये कह कर आई थी कि वो ग्रुप के गुरिन्द्र सिंह जेबी के साथ प्रोग्राम पर जा रही है लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटी। उसके अगले दिन से ही उसका फोन बंद आ रहा था और एक दिन उसकी जेबी के फोन से काल आई कि उसको मारा पीटा जा रहा है और उसे जान से मार दिया जाएगा। इसके बाद हमें जेबी का फोन आया जिसने बताया कि आपकी लड़की की तबीयत ज्यादा खराब है जिस पर उन्होंने उससे आग्रह किया कि वह लड़की को घर छोड़ कर जाए या फिर हमें जानकारी दें कि वह कहां है लेकिन उसने फोन काट दिया। बुधवार को उन्हें सादिक पुलिस ने उनकी बेटी का शव बरामद होने की जानकारी दी जिसके बाद वह फरीदकोट पहुंचे है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जेबी ने उनकी बेटी को जबरन अपने साथ रखा हुआ था और उन्हें आशंका है कि उसके साथ दूराचार भी किया हो सकता है। जांच अधिकारी एएसआई धर्म सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतका के पिता विजय कुमार के ब्यान पर फिरोजपुर निवासी गुरिन्द्र सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राथमिक पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी ने लड़की को पटियाला में रखा हुआ था और उसकी पटियाला में ही मौत हो गई, जिसके बाद उसका शव सादिक क्षेत्र में कैसे पहुंचा।
फोटो 29एफआरडीपी01-मृतका प्रिया की फाइल फोटो
-------