{"_id":"5b59fbfe4f1c1bb8538b5643","slug":"141532623870-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1000 नशीले कैप्सुल व 22 नशीले टीके बरामद ,दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
1000 नशीले कैप्सुल व 22 नशीले टीके बरामद ,दो गिरफ्तार
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे के कैप्सूल और टीकों के साथ दो गिरफ्तार
पुलिस ने अदालत में पेश कर लिया रिमांड पर
अमर उजाला ब्यूरो
फगवाड़ा। सिटी पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चाचोकी पुल के पास नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार दो युवकों को 1000 नशीले कैप्सूल व 22 टीकों के साथ गिरफ्तार किया है। नशा तस्करी में शामिल एक युवक दिव्यांग है। दोनों कलियर शरीफ से नशे का सामान लाकर फगवाड़ा व आसपास सप्लाई करते थे। आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी में मामला दर्ज कर लिया गया है।
एसपी फगवाड़ा परमिंदर सिंह भंडाल ने बताया कि सिटी पुलिस इंस्पेक्टर जतिंदरजीत सिंह की अगुवाई में इंडस्ट्रियल एरिया चौकी प्रभारी एसआई बलजिंदर सिंह व एसटीएफ प्रभारी बलजीत सिंह खैहरा ने टीम समेत नाकाबंदी की थी। विरका की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर दो युवक संदिग्ध हालात में आते दिखाई दिए। उनको रोककर नाम पता पूछा तो एक ने अपना नाम नरिंदर कुमार उर्फ निंदी वासी पीपारंगी बताया। पीछे बैठे युवक की पहचान सुनील कुमार वासी जगतराम सूंढ कालोनी होशियारपुर रोड फगवाड़ा के रूप में हुई है। दोनों के पास से 22 नशीले टीके मौके पर बरामद किए गए बाद में नरिंदर कुमार की निशानदेही पर 1000 कैप्सूल भी बरामद हुए। आरोपियों को अदालत में पेशकर रिमांड हासिल किया गया है। पूछताछ जारी है।
फोटो 26केपीटीपीपीएचजी01
नशे के खेप समेत काबू किए नशा तस्कर पुलिस पार्टी के साथ