फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   शादी का झांसा देकर व्यक्ति तीन साल तक युवती से करता रहा दुराचार

शादी का झांसा देकर व्यक्ति तीन साल तक युवती से करता रहा दुराचार

Sat, 21 Apr 2018 10:52 PM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर व्यक्ति तीन साल तक युवती से करता रहा दुराचार
शादी का झांसा देकर युवती से रेप
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किया मामला दर्ज, फरार
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
शादी का झांसा देकर युवती से तीन साल तक विभिन्न स्थानों पर ले जाकर एक युवक ने दुराचार किया। इसके बाद उसने शादी से मना कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है। मामले की पड़ताल थाना सिटी के एएसआई सतपाल कर रहे हैं।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह ब्यूटी पार्लर चलाती है। तीन साल से उसकी दोस्ती आरोपी विकास वासी बस्ती आवा के साथ थी। दोनों एक-दूसरे से मिलते थे। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। आरोपी विकास उसे विभिन्न जगहों पर लेकर गया और उसके साथ दुराचार भी किया। जब युवती ने विकास से शादी करने की बात कही तो उसने साफ इंकार कर दिया। विकास के इंकार करने पर उसने आपबीती अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने आरोपी विकास के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी विकास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस विकास की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed