फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   चौथ वसूली मामले में गैंगस्टर सिम्मा बहिबल का रिमांड बढ़ा

चौथ वसूली मामले में गैंगस्टर सिम्मा बहिबल का रिमांड बढ़ा

Thu, 15 Feb 2018 10:21 PM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
चौथ वसूली मामले में गैंगस्टर सिम्मा बहिबल का रिमांड बढ़ा
मोबाइल और पिस्तौल बरामदगी के लिए महाराष्ट्र लेकर जाएगी पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट।
थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस ने धनाढ्य लोगों को डरा धमका कर चौथ वसूलने के मामले में तीन दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहे गैंगस्टर हरसिमरनदीप सिंह सिम्मा बहिबल को वीरवार को अदालत में पेश किया। पुलिस ने अदालत को बताया कि आरोपी गैंगस्टर से केस से संबंधित मोबाइल व पिस्तौल की बरामदगी के लिए उसे महाराष्ट्र लेकर जाना है। ऐसे में उसके रिमांड में बढ़ोतरी की जाए। पुलिस के आग्रह पर अदालत ने उसका 21 फरवरी तक रिमांड बढ़ा दिया है।
पुलिस ने 12 फरवरी को बहिबल को प्रोडक्शन वारंट के आधार पर अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया था। मामला पिछले साल 15 सितंबर को सामने आया था। उस दिन कोटकपूरा सिटी पुलिस ने शहर में किसी व्यक्ति से चौथ वसूली करने आए बाइक सवार दो नौजवानों गांव मौड़ निवासी जगसीर सिंह और समालसर (मोगा) के गांव मल्लके निवासी इंद्रदीप सिंह उर्फ निक्कू को काबू किया था। उनसे 10 हजार की नकदी और एक 315 बोर की देसी पिस्तौल व दो कारतूस बरामद हुए थे।
विज्ञापन

पुलिस को जानकारी मिली थी कि इन दोनों का संबंध क्षेत्र के कुख्यात गैंगस्टर हरसिमरनदीप सिंह उर्फ सिम्मा बहिबल के साथ था और यह दोनों उसी के कहने पर वसूली करने आए थे। उस समय पुलिस ने गिरफ्तार दोनों नौजवानों समेत गैंगस्टर सिम्मा बहिबल के खिलाफ केस दर्ज किया था। हाल ही में जैतो के राइस मिलर हत्याकांड में देहरादून से गिरफ्तारी के बाद सिम्मा बहिबल की पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बठिंडा जेल में बंद कोटकपूरा के गैंगस्टर विनय दियोड़ा को इसी केस में नामजद उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। विनय दियोड़ा पर आरोप है कि वह गैंगस्टर सिम्मा बहिबल को कोटकपूरा शहर के उन धनाढ्य लोगों की सूची उपलब्ध करवाता था जिसे डरा धमका कर चौथ वसूली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed