{"_id":"5cc48721bdec220726685860","slug":"131556383521-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पम्मा गैंगस्टर और गोशू ने कबूली 3 लूट कही वारदातें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पम्मा गैंगस्टर और गोशू ने कबूली 3 लूट कही वारदातें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पम्मा गैंगस्टर और गोशू ने कबूली 3 लूट की वारदात
पठानकोट। जम्मू कश्मीर और जिला पठानकोट में लूट तथा तथा डकैती करने वाले एक राज्य स्तरीय गिरोह के दो सदस्यों से जिला पुलिस ने पल्सर बाइक, वारदात को अंजाम देने के लिए प्रयोग किया 12 बोर पिस्टल, 2 कारतूस और एक एयर पिस्टल बरामद किया है। पुलिस थाना नंगल भूर में प्रेसवार्ता कर एसएसपी विवेकशील सोनी ने बताया कि दीनानगर निवासी बलबीर सिंह उर्फ पम्मा और कठुआ निवासी गुलशन उर्फ गोशू को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। शनिवार को पठानकोट पुलिस उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। एसएसपी ने बताया कि इस गिरोह के गिरफ्तार होने से जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कई केस हल किए हैं। साथ ही पठानकोट पुलिस के भी तीन केस जिनमें सुजानपुर के आर्यन स्टोर से लूट, नंगलभूर के पेट्रोल पंप पर लूट और शाहपुरकंडी-मामून कैंट में लूट की वारदातें हल हुई हैं। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गिरोह के सदस्यों से पूछताछ जारी रहेगी। जिससे और भी खुलासे होने की संभावनाएं हैं। इस अवसर पर उनके साथ एसपीडी एसपी विर्क, डीएसपी सिटी प्रेम कुमार तथा थाना प्रभारी नंगलभूर मुख्त्यार सिंह उपस्थित रहे।