फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   घर से लापता नाबालिगा का शव नहर से बरामद

घर से लापता नाबालिगा का शव नहर से बरामद

Sat, 23 Mar 2019 10:15 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 23 Mar 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
घर से लापता नाबालिगा का शव नहर से बरामद
घर से लापता नाबालिग का शव नहर से बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। कंधवाला रोड गुरुद्वारा नानकसर ठाठ साहिब के पास रहने वाली एक सप्ताह पूर्व लापता हुई नाबालिग का शव शनिवार सुबह हनुमानगढ़ रोड मलूकपुरा माइनर से बरामद हुआ। मामले की सूचना मिलते ही थाना नं. 2 की पुलिस ने समाज सेवी संस्था नर सेवा नारायण सेवा समिति के सहयोग से शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतका के पिता ने ढाणी विशेषरनाथ निवासी दो युवकों पर उनकी बेटी को तंग करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार करीब 17 वर्षीय नाबालिग एक सप्ताह पूर्व रविवार रात संदिग्ध हालात में घर से लापता हो गई। परिजनों की ओर से काफी तलाश करने पर जब पूजा का कोई पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस को दी शिकायत में पिता ने बताया कि ढाणी विशेषरनाथ निवासी दो युवक उनकी बेटी को काफी समय से परेशान कर रहे थे। उनसे तंग आकर ही वह घर से कहीं चली गई है। इधर शनिवार सुबह हनुमानगढ़ रोड नहर से शव बरामद हुआ है। थाना प्रभारी परविंदर सिंह ने बताया कि मृतका के पिता के बयान दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed