फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   व्यक्ति ने पंखे से फंदा लगाकर की खुदकुशी, मानसिक तौर पर था परेशान

व्यक्ति ने पंखे से फंदा लगाकर की खुदकुशी, मानसिक तौर पर था परेशान

Sat, 01 Dec 2018 10:08 PM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
व्यक्ति ने पंखे से फंदा लगाकर की खुदकुशी, मानसिक तौर पर था परेशान
युवक ने पंखे से फंदा लगा की खुदकुशी
विज्ञापन

फिरोजपुर। गांव झंडेआना के रहने वाले पैंतीस वर्षीय युवक ने घर में लगे पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उधर, थाना सदर पुलिस ने शनिवार धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक गांव झंडेआना निवासी जसवीर सिंह उर्फ वैली पुत्र मलकीत सिंह पिछले कुछ समय से मानसिक तौर पर काफी परेशान चल रहा था। जसवीर शादीशुदा है और एक बेटी है। शुक्रवार रात को जसवीर की पत्नी बलजीत कौर घर से बाहर किसी से कोई सामान लेने गई थी। जबकि बेटी घर पर अकेली थी। उसी समय जसवीर ने घर के एक कमरे में लगे पंखे में कपड़े का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जब बलजीत कौर घर पहुंची तो उसने देखा कि कमरे का दरवाजा बंद था। जैसे ही उसने कमरे का दरवाजा खोला तो देखा कि पंखे से मरा हुआ जसवीर लटका हुआ था। जसवीर को मृतक देख जसवीर ने शोर मचाना शुरू किया। परिवार के सदस्य और पड़ोसी घटनास्थल पर एकत्र हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। थाना सदर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर उसका सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed