फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   ट्राले-कैंटर की भिड़ंत में चालक की मौत, दो जख्मी

ट्राले-कैंटर की भिड़ंत में चालक की मौत, दो जख्मी

Mon, 19 Nov 2018 10:35 PM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
ट्राले-कैंटर की भिड़ंत में चालक की मौत, दो जख्मी
ट्राले ओर कैंटर की भिड़ंत में चालक की मौत, दो जख्मी
विज्ञापन

ट्राला चालक का सिर धड़ से हुआ अलग, घायल अस्पताल में भर्ती
जख्मियों को अस्पताल में करवाया दाखिल
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुहरसहाय (फिरोजपुर)। गांव मोहनके के पास ट्राले और कैंटर के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्राले के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सूचना मिलते ही थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक रविवार रात दस बजे एक ट्राला नंबर आरजे-31जीए-2253 हनुमानगढ़ की तरफ से आ रहा था जबकि फिरोजपुर से कैंटर नंबर पीबी-02सीआर-3566 आ रहा था। जैसे ही दोनों वाहन गांव मोहनके हिठाड़ के पास पहुंचे दोनों की भिड़ंत हो गई। घटना में ट्राला चालक नरेंद्र कुमार (47) का सिर धड़ से अलग हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कैंटर में सवार अन्य दो व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों वाहनों की टक्कर की आवाज बहुत दूर तक पहुंची। आसपास के गांव के ग्रामीण आवाज सुनकर घटनास्थल की तरफ दौड़े। ग्रामीणों ने जख्मियों को वाहनों में डालकर उन्हें गुरुहरसहाए के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन

---------------
फोटो संख्या-19एफजेडआरपी01जे
कैप्शन--गुरुहरसहाए (फिरोजपुर) के गांव मोहनेके के पास ट्राले और कैंटर की टक्कर में क्षतिग्रस्त हुए वाहन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed