{"_id":"5b0d7b5a4f1c1ba36e8b5364","slug":"131527610202-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों के दो गुटों में हुए झगड़े में चली गोली, एक छात्र जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रों के दो गुटों में हुए झगड़े में चली गोली, एक छात्र जख्मी
Updated Tue, 29 May 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
कहासुनी की रंजिश में चलाई गोली, एक छात्र जख्मी
गोली छात्र के पांव के ऊपरी हिस्से में लगी, अस्पताल में दाखिल
पुलिस ने बीसीए के चार छात्रों के खिलाफ किया मामला दर्ज, फरार
अमर उजाला ब्यूरो
मक्खू (फिरोजपुर)। कॉलेज की कैंटीन में किसी बात पर हुई कहासुनी की रंजिश में बीसीए के चार छात्रों ने मक्खू के बस अड्डे के पास बीसीए के एक छात्र पर गोली दाग दी। गोली छात्र के पांव के ऊपरी हिस्से में लगी। खून में लथपथ छात्र को मक्खू के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। पीड़ित छात्र के बयान पर थाना मक्खू पुलिस ने मंगलवार को चार छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। सभी आरोपी फरार हैं।
मक्खू के सरकारी अस्पताल में भर्ती गुरजिंदर सिंह (21) पुत्र लखवीर सिंह वासी बस्ती वसावा सिंह वाली, मक्खू ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह बीसीए का छात्र है। गुरजिंदर ने बताया कि कॉलेज की कैंटीन में आरोपी गुरलाल सिंह वासी नौशहिरा जिला तरनतारन, साहब पुत्र सुहावा सरहाली जिला तरनतारन, सतिंदर सिंह वासी बाहमणी वाला जिला तरनतारन और गुरलाल सिंह (सभी बीसीए के छात्र) के साथ उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। सोमवार रात करीब नौ बजे घरेलू सामान लेेने के लिए वह मक्खू के बस अड्डे पर गया। वहां पर आरोपी उसे मिल गए और उसे घेर कर मारपीट करने लगे। इनमें से एक ने उसे जान से मारने की नीयत से पिस्तौल से गोली चला दी, जो गोली उसके पांव के ऊपरी हिस्से में जाकर लगी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। खून में लथपथ गुरजिंदर को मक्खू के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। थाना मक्खू पुलिस ने पीड़ित के बयान पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई गुरबच्चन सिंह कर रहे हैं।