फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   दहेज के लिए विवाहिता को जहर देकर मार डाला, पति गिरफ्तार

दहेज के लिए विवाहिता को जहर देकर मार डाला, पति गिरफ्तार

Sat, 03 Mar 2018 10:36 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता को जहर देकर मार डाला, पति गिरफ्तार
विवाहिता की जहर देकर हत्या
विज्ञापन

पति, सास समेत चार के खिलाफ हत्या का केस
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
दहेज के लिए विवाहिता को ससुर पक्ष ने जहर देकर मार डाला। थाना कबीरपुर की पुलिस ने पति, सास समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके पति को गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के खिलाफ पुलिस छापामारी कर रही है।
थाना कबीपुर की पुलिस को दी शिकायत में 40 वर्षीय मृतका गुरमीत कौर उर्फ डॉली के भाई विनोद कुमार निवासी गांव वातारा सिंह थाना खालड़ा जिला तरनतारन ने बताया कि उसकी बहन गुरमीत कौर की शादी आठ साल पहले देवी दत्ता पुत्र तुलसा राम निवासी गांव भागोबुढ्डा सुल्तानपुर लोधी के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ससुराल वाले बहन को कम दहेज लाने के ताने मारते थे और ताने मारने का सिलसिला मारपीट में बदल गया। इस दौरान उसके घर दो बच्चों ने जन्म लिया। बड़ा बेटा सात साल और छोटी बेटी ढाई साल की है। लेकिन उसके ससुरालियों का रवैया बिल्कुल नहीं बदला।
विज्ञापन

विनोद कुमार ने आरोप लगाया कि शुक्रवार की रात को उसके पति देवी दत्ता ने उससे मारपीट की और उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया। उसकी हालत बिगड़ने पर पहले उसे सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल ले गए। हालत नाजुक होने के चलते उसे कपूरथला रेफर किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद ने आरोप लगाया कि उसे पूरा यकीन है कि उसकी बहन के ससुराल पक्ष ने दहेज की खातिर जहर देकर हत्या की है। थाना कबीर पुर की एसएचओ सब इंस्पेक्टर जसमेल कौर ने बताया कि मृतका के भाई के बयानों पर पति देवी दत्ता, सास शिंदर कौर पत्नी तुलसा राम, ननदोई राजा सिंह पुत्र गुरमुख सिंह निवासी भागोबुड्ढा तथा देवी दत्ता के ममेरे भाई पीपल सिंह निवासी मीठे थाना जीरा जिला फिरोजपुर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। देवी दत्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि बाकी तीनों आरोपियों फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed