{"_id":"5a35502f4f1c1b502b8b4ddd","slug":"131513443375-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 पेटिया शराब समेत दो तस्कर काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
25 पेटिया शराब समेत दो तस्कर काबू
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 पेटी अवैध शराब समेत दो काबू
फगवाड़ा। सीआईए स्टाफ फगवाड़ा की टीम ने बाईपास के पास एनोवा सवार दो तस्करों को काबू कर उनके कब्जे में से 25 पेटी अवैध शराब बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
एसपी फगवाड़ा परमिंदर सिंह भंडाल ने बताया कि डीएसपी अमरीक सिंह चाहल की निगरानी में सीआईए स्टाफ की टीम एएसआई परमजीत सिंह की अगुवाई में अपराधिक तत्वों की तलाश में टक्वाईंट गौंसपुर मौजूद थे। जिस पर मुखबर खास ने सूचना दी कि आशु उर्फ भोला पुत्र केवल कृष्ण वासी रतनपुरा व गगनदीप उर्फ सोनु पुत्र जगदीश लाल वासी खलवाड़ा गेट फगवाड़ा बाहर से अंग्रेजी शराब की तस्करी करते है, आज भारी खेप के साथ एनोवा कार में सवार होकर मेहली की तरफ से आ रहे है। पुलिस पार्टी ने पुख्ता सूचना के आधार पर नाकेबंदी कर बताई गई एनोवा कार को रोका। जिसमें आशु व गगनदीप को काबू किया गया। कार में 25 पेटिया फस्र्ट च्वायस बरामद की गई । आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में एक्साईज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।