{"_id":"5a33fcd34f1c1bb6678c20c8","slug":"131513356499-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ता न देने पर गुस्से में सेवादार पर फायरिंग, जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रास्ता न देने पर गुस्से में सेवादार पर फायरिंग, जख्मी
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार सवारों ने रास्ता न मिलने पर मारी गोली
करीब छह घंटे पर बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को रिवाल्वर समेत दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
स्विफ्ट कार सवार तीन युवकों ने रास्ता न मिलने पर वीरवार की शाम सवा छह बजे गायों को लेकर जा रहे सेवादार पर फायरिंग कर दी। इसमें सेवादार गंभीर हो गया। आरोपी कार लेकर फरार हो गए। थाना कोतवाली पुलिस ने सूचना मिलते ही जहां घायल सिविल अस्पताल भर्ती कराया। डीएसएपी सबडिवीजन गुरमीत सिंह और थाना कोतवाली के एसएचओ इंस्पेक्टर हरगुरदेव सिंह की पुलिस रात करीब 12 बजे तीन आरोपियों को लाइसेंसी रिवाल्वर, तीन कारतूस, तीन खोखे और कार समेत गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसएसपी संदीप कुमार शर्मा ने बताया एसएचओ कोतवाली इंस्पेक्टर हरगुरदेव सिंह नवां पिंड भट्ठे के पास नाके पर मौजूद थे। इस दौरान सूचना मिली कि गांव खुखरैण के समीप स्विफ्ट कार सवार तीन युवकों ने बाबा पाला सिंह निहंग तरना दल बाबा बकाला साहिब के गोओं के सेवादार रविंदर सिंह निवासी कोटली थाना तरनतारन पर फायरिंग करके फरार हो गए। एसएचओ मौके पर पहुंचे तो दूसरे सेवादार मनप्रीत सिंह निवासी बाबा बकाला साहिब थाना ब्यास ने पूरा घटनाक्रम बताया। पुलिस जख्मी को लेकर अस्पताल पहुंची और एसएचओ ने पुलिस अफसरों को सूचना देकर आरोपियों की धरपकड़ के लिए दौड़ तेज कर दी।
एसएसपी ने बताया कि इस बीच वायरलेस पर आरोपियों संबंधी सूचना मिलते पर श्री गोइंदवाल साहिब पुलिस पर हाईटेक नाके के इंचार्ज इंस्पेक्टर सोमनाथ ने भी चेकिंग अभियान तेज कर दिया। रात करीब 12 बजे आरोपी वहां से गुजरे तो पुलिस ने उनको दबोच लिया। एसएचओ कोतवाली एएसआई सुरिंदर सिंह और एएसआई वरिंदर सिंह के साथ जाकर आरोपियों को अपनी गिरफ्त में लिया। आरोपियों की पहचान वरिंदर सिंह निवासी गांव झामके, दविंदर पाल उर्फ बिट्टू निवासी लालपुरा और गुरबीर सिंह निवासी शेख जिला तरनतारन के रूप में हुई। पुलिस ने इनसे वारदात में प्रयुक्त वरिंदर की लाइसेंसी रिवाल्वर और गाड़ी भी बरामदग कर ली है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी घटना के अंजाम देकर हवेली में डिनर करने चले गए और बाद में तीन घंटे बाद मामला शांत होने की बात समझ कर अपने अगले गंतव्य की ओर बढ़े। कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ इरादतन कत्ल का केस दर्ज कर लिया गया है। इस दौरान एसपी जांच जगजीत सिंह सरोआ, डीएसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी मुख्यालय अमरीक सिंह चाहल, इंस्पेक्टर हरगुरदेव सिंह व इंस्पेक्टर सोमनाथ मौजूद थे।
विज्ञापन
एसएचओ ने खून देकर बचाई जान
हाईटेक नाका इंचार्ज डीजी अवार्ड से सम्मानित
महेश कुमार
कपूरथला। थाना कोतवाली के एसएचओ ने दो बोतल खून देकर घायल की जान बचाकर ‘गुड पुलिसिंग’ का एहसास कराया है। चार अस्पतालों से जवाब मिलने के बावजूद घायल की जान बचाने के लिए एसएचओ कोतवाली लगातार रात भर दौड़ते रहे और केडी अस्पताल अमृतसर में जाकर वह घायल की सांसों की डोर बचाने में कामयाब रहे।
वीरवार की देर शाम सवा छह बजे गांव खुखरैण के पास तीन स्विफ्ट कार सवार तीन युवकों वरिंदर सिंह, दविंदर पाल सिंह उर्फ बिट्टू, गुरबीर सिंह ने गांव खुखरैण में गऊओं को लेकर जा रहे सेवादार रविंदर सिंह की ओर से रास्ता न देने पर गुस्से में फायरिंग कर दी। आरोपियों ने तीन फायरिंग किए और एक गोली रविंदर के लेफ्ट कंधे में घुस गई, जिससे वह वहीं पर बेहोश होकर गिर पड़ा। थाना कोतवाली के एसएचओ इंस्पेक्टर हरगुरदेव सिंह ने तुरंत उच्चा उच्चाधिकारियों को मामले की सूचना दी और घायल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला लेकर आएं। यहां पर डाक्टरों ने जवाब दे दिया तो एसएचओ पिम्स जालंधर लेकर पहुंचे, वहां पर भी जवाब मिलने पर एसजीएल अस्पताल लेकर गए, वहां पर भी डाक्टरों ने हाथ पीछे खींच लिए।
इसके बाद एसएचओ एंबुलेंस को साथ लेकर अमृतसर के मेडिकल कॉलेज गए। यहां पर भी मायूसी हाथ लगी। रात भर इस भाग दौड़ के बावजूद एसएचओ ने हिम्मत नहीं हारी। उधर, घायल की हालत बिगड़ती जा रही थी। इसके बाद एसएचओ केडी अस्पताल अमृतसर लेकर गए, जहां पर करीब देर रात डेढ़ बजे से साढ़े तीन बजे तक डाक्टरों ने लंबी जद्दोजहद के बाद रविंदर की जान तो बचा ली। लेकिन उसके लिए खून की जरूरत थी। एसएचओ ने अपना रक्त देकर दो बोतल देकर खून बदलवाया और रविंदर की जान में जान आई। एसएचओ ने बताया कि रविंदर की जान बचाने के बाद उन्होंने श्री दरबार साहिब जाकर वाहेगुरू का शुकराना किया और इस तरह से काम करते रहने के लिए बल भी मांगा। उधर, डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने फायरिंग के आरोपियों को तुरंत पकड़ने के लिए बेहतरीन काम करने पर श्री गोइदंवाल साहिब पुल हाईटेक नाके के इंचार्ज इंस्पेक्टर सोमनाथ को डीजी अवार्ड से नवाजा है। साथ ही सोमनाथ को डीजीपी ने अपने साथ लंच के लिए भी आमंत्रित किया है। एसएसपी संदीप कुमार शर्मा ने कहा कि उन्हें थाना कोतवाली के काम के बारे में सुबह ही पता चला है। इंस्पेक्टर हरगुरदेव सिंह ने जिला पुलिस का मान बढ़ाया है। उसे सम्मानित करने के लिए वह डीजीपी सुरेश अरोड़ा को लिखेंगे। एसएचओ कोतवाली इंस्पेक्टर हरगुरदेव सिंह को भी सम्मान से नवाजा जाएगा।