{"_id":"5a199bfa4f1c1b9e678bde85","slug":"131511627770-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों में मिले दो युवकों के शव, तीन गोलियां मारकर हत्या की गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेतों में मिले दो युवकों के शव, तीन गोलियां मारकर हत्या की गई
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेतों में मिले दो युवकों के शव, गोलियां मारकर हत्या की गई
गैंगस्टरों पर पुलिस का शक, मृतकों की पहचान के लिए सूबे में अलर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
पठानकोट नेशनल हाइवे पर भोगपुर से भुल्लथ रास्ते पर गांव परनूरो में खेतों से दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों युवक अर्धनग्न अवस्था में थे और उनके हाथ पैर बंधे थे। दोनों युवकों को तीन गोलियां मारी गई हैं। पुलिस ने मौके से गोलियों से तीन खोल बरामद कर लिए हैं।
ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि गैंगस्टरों ने दोनों युवकों का किसी जिले से अपहरण किया और भोगपुर इलाके में लाकर खेतों में मौत के घाट उतार दिया। एसपी बलकार सिंह का कहना है कि दोनों की पहचान नहीं हो पाई है, पुलिस को मौैके से गोलियों खोल मिले हैं। दोनों युवकों का अपहरण कर परनूरो लाया गया और हत्या की गई। युवकों की उम्र 30 साल के करीब है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों नौजवानों की पहचान नहीं हो सकी है। एक युवक की कमीज उतरी हुई थी तो दूसरे की पैंट और दोनों के हाथ पैर बंधे थे। दोनों के पास से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे उनकी पहचान हो सके। पहचान करने के लिए जालंधर पुलिस ने पूरे सूबे के जिलों में अलर्ट किया है, ताकि कहीं से दो युवकों के गायब होने की सूचना है तो उस पर जांच की जा सके।