{"_id":"5984a5c04f1c1b8e1c8b47d6","slug":"131501865408-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी और चार माह के बच्चे का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी और चार माह के बच्चे का अपहरण
Updated Fri, 04 Aug 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट मैरिज करवाई थी, नहीं मिली पुलिस सुरक्षा
पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ किया मामला दर्ज, फरार
आरोपियों की धरपकड़ के लिए की जा रही छापेमारी : एएसआई
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
प्रेम विवाह के बाद पुलिस सुरक्षा मुहैया नहीं होने के कारण पीड़ित की पत्नी और चार माह के बच्चे को आरोपी अगवा कर ले गए। पीड़ित का कहना है कि कोर्ट मैरिज के बाद अदालत ने उनकी सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी देने के आदेश दिए थे, जो उन्हें नहीं मिली। थाना सिटी पुलिस ने पीड़ित के बयान पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मामले की जांच कर रहे एएसआई सतपाल सिंह का कहना कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस पार्टी विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर रही है। सिक्योरिटी के सवाल पर सतपाल सिंह ने कहा कि कोर्ट मैरिज के दस्तावेज देख रहे हैं कि कोर्ट ने सिक्योरिटी के लिए आदेश दिए थे या नहीं।
सलीम पुत्र दारा सिंह वासी शरीह वाला थाना गुरुहरसहाए (मौजूदा पता गुरु राम दास नगर फिरोजपुर शहर) ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसने सीता पुत्री बगीचा सिंह से कोर्ट मैरिज की थी। कोर्ट मैरिज के बाद उसने अदालत से अपनी जानमाल की सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी मांगी थी। अदालत की ओर से सिक्योरिटी के आदेश देने के बावजूद सलीम को पुलिस की ओर से सिक्योरिटी नहीं मिली थी। इस कारण वीरवार की रात को उसका साला पवन, साहिब, मोड़ और साली वीना वासी गांव शरीह वाला थाना गुरुहरसहाए उसकी पत्नी सीता और चार माह के बच्चे को उनके घर से अगवा करके ले गए। अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है।