फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   हेरोइन तस्करी में महिला समेत चार काबू

हेरोइन तस्करी में महिला समेत चार काबू

Wed, 20 Feb 2019 10:06 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 20 Feb 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
हेरोइन तस्करी में महिला समेत चार काबू
हेरोइन तस्करी में महिला समेत चार काबू
विज्ञापन

पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। पुलिस ने हेरोइन तस्करी के आरोप में एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना सिटी जीरा व थाना सिटी फिरोजपुर पुलिस ने बुधवार को महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक एंटी नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज त्रिलोचन सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान जीरा के गांव गादड़ी वाला के पास बाइक सवार तीन लोगों को शक की बुनियाद पर रोका गया। तीनों की तलाशी लेने पर रछपाल सिंह वासी झुगिया पीर जिला तरनतारन के पास से 15 ग्राम हेरोइन, बावा सिंह वासी नूरपुर जीरा से 15 ग्राम हेरोइन और कमलजीत कौर वासी गुरु तेग बहादुर नगर जीरा से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। तीनों को गिरफ्तार कर थाना जीरा सिटी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

इसी तरह थाना सिटी पुलिस के इंस्पेक्टर अमनदीप कंबोज ने गुप्त सूचना के आधार पर सागर वासी मंदिर वाली गली बस्ती गोलबाग को गिरफ्तार कर उसके पास से 65 ग्राम हेरोइन बरामद की है। थाना सिटी पुलिस ने सागर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed