फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   जेल के गुरु घर की गोलक से हवालाती ने 11 हजार के कूपन चुराए

जेल के गुरु घर की गोलक से हवालाती ने 11 हजार के कूपन चुराए

Thu, 26 Jul 2018 10:38 PM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
जेल के गुरु घर की गोलक से हवालाती ने 11 हजार के कूपन चुराए
जेल के गुरु घर की गोलक से हवालाती ने 11000 के कूपन चुराए
विज्ञापन

थाना कोतवाली में आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। मॉडर्न जेल के अंदर फेस-1 में बने गुरु घर की गोलक को तोड़कर हवालाती ने 11 हजार रुपये के कूपन चुरा लिए। जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर आरोपी हवालाती के खिलाफ थाना कोतवाली में चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है।

थाना कोतवाली की पुलिस को दी शिकायत में सहायक सुपरिंटेंडेंट सतपाल सिंह ने बताया कि बुधवार रात को वह जेल के अंदर रुटीन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्हें जेल के फेस-1 में बने गुरुघर की तरफ रात आठ बजे एक हवालाती दिखाई दिया। जब उन्होंने जेल के स्टाफ के साथ गुरुघर में जाकर देखा तो अंदर गुरु घर की गोलक का ताला टूटा हुआ था। उसके अंदर से करीब 11 हजार रुपये के कूपन गायब थे। इस पर उन्होंने तलाशी शुरू की तो सतपाल सिंह सहायक सुपरिंटेंडेंट केंद्रीय जेल जालंधर एट कपूरथला हवालाती लवप्रीत सिंह निवासी गांव उच्चा बोहड़वाला जिला कपूरथला से कूपन बरामद हुए। उसके खिलाफ थाना कोतवाली की पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थाना कोतवाली के जांच अधिकारी एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि जेल के अंदर पैसे का लेन-देन नहीं होता है। जब कोई भी अपराधी अंदर जाता है तो उसके पैसे जब्त करके उतनी कीमत के कूपन दे दिए जाते हैं। वह जेल के अंदर अपनी जरूरत के अनुसार कूपन का इस्तेमाल करता है। गुरुघर में जितनी उसकी श्रद्धा है उतने कूपन गोलक में डालकर माथा टेक लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed