{"_id":"5b44e3084f1c1bb2288b5b70","slug":"121531241224-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में हिरासती नवविवाहिता को नशा करवाने के मामले में सस्पैंड पुलिस मुलाजिम लाईन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने में हिरासती नवविवाहिता को नशा करवाने के मामले में सस्पैंड पुलिस मुलाजिम लाईन हाजिर
Updated Tue, 10 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सस्पेंड किए गए तीनों मुलाजिम लाइन हाजिर
नवविवाहिता के थाने में नशा करने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
फगवाड़ा। फगवाड़ा सिटी थाने में हिरासत के दौरान नवविवाहिता को नशा करवाने की वीडियो वायरल होने के मामले में सस्पेंड किए तीनों पुलिस मुलाजिमों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। सभी के खिलाफ विभागी जांच की सिफारिश कर दी गई है।
एसपी फगवाड़ा परमिंदर सिंह भंडाल ने बताया कि ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। मामला सामने आते ही एक एएसआई बलवीर सिंह, एचसी हरदीप सिंह और लेडी कांस्टेबल कुलदीप कौर को सस्पेंड कर दिया गया। सिटी पुलिस ने एक नवविवाहिता को तीन ग्राम हेरोइन के साथ काबू कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था। बाद में थाना सिटी के एक कमरे में ही हिरासत के दौरान नवविवाहिता के हेरोइन का सेवन करने का एक वीडियो वायरल हो गया। इसकी खुुफिया तौर पर विभाग जांच कर रहा था। मामला साफ होते ही तीनों को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की सूचना पुलिस मुख्यालय को भेजी जा रही है। पुलिस इस मामले की जांच भी कर रही है कि युवती उसके पास से पकड़ी गई हेरोइन का ही नशा कर रही थी या उसे किसी ओर ने नशा दिया। इस जांच के बाद मामला गंभीर रुप धारण कर सकता है क्योंकि दोनों ही परिस्थितियों में पुलिस मुलाजिम जिम्मेवार होंगे।