{"_id":"5ac500b14f1c1bc4618b588b","slug":"121522860209-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार दो लुटेरों ने फाइनेंस कंपनी के मुलाजिम से लूटे एक लाख 37 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार दो लुटेरों ने फाइनेंस कंपनी के मुलाजिम से लूटे एक लाख 37 हजार
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाइनेंस कंपनी के मुलाजिम से डेढ़ लाख लूटे
पुलिस ने दो लुटेरों के खिलाफ किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
थाना अमीर खास के अंतर्गत गांव कांगा खुर्द के पास बाइक सवार दो लुटेरों ने भारत फाइनेंस लिमिटेड कंपनी के मुलाजिम से पैसों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में कंपनी के एक लाख 37 हजार 975 रुपये, एक मोबाइल और एक टैबलेट था। थाना अमीर खास पुलिस ने बुधवार को अज्ञात दो लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
राहुल (21) पुत्र जगदीश वासी राजपूत मुहल्ला फरीदकोट ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह भारत फाइनेंस लिमिटेड कंपनी में बतौर मुलाजिम कार्यरत हैं। कंपनी से जिन लोगों ने लोन लिए थे उनसे लोन की किस्तें एकत्र कर वह जलालाबाद से मुक्तसर की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह गांव कांगा खुर्द के पास पहुंचे बाइक सवार दो लुटेरों ने उनका पैसों से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। बैग में उपभोक्ताओं से लोन किस्त के एकत्र की गई रकम एक लाख 37 हजार 975 रुपये थी। इसके अलावा उसका मोबाइल और एक टेबलेट था। थाना अमीर खास के एएसआई हरनेक सिंह ने मामले की तहकीकात करने के बाद मामला दर्ज किया है।