फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   ़रुपयों के लेन-देन में हुए झगड़े में युवक की मौत

़रुपयों के लेन-देन में हुए झगड़े में युवक की मौत

Sat, 03 Mar 2018 10:40 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
़रुपयों के लेन-देन में हुए झगड़े में युवक की मौत
रुपयों के लेन-देन में हुआ झगड़ा, युवक की मौत
विज्ञापन

-- महिला समेत तीन लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो
मलोट (मुक्तसर)।
रुपयों के लेन-देन को लेकर हुए झगड़े में गांव घुमियारा के एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। जिनमें से एक की गंभीर हालत के चलते उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया है। इस मामले में थाना सदर मलोट पुलिस ने आठ नामजद लोगों समेत दर्जन लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव घुमियारा निवासी सुरजीत सिंह उर्फ भोला ने बताया कि उसके गांव के ही धन्ना सिंह ने उससे 1,700 रुपये उधार लिए थे। उसने ये रुपये एक मार्च को वापस करने का वादा किया था। मगर एक मार्च को वह उसे मिला ही नहीं। दो मार्च को वह गांव में गया था तो धन्ना सिंह उसे गांव में मिल गया। जब उसने उससे रुपये मांगे तो उल्टा वह उसके साथ गाली-गलौच करने लगा और धमकियां देने लगा। उस समय बीच-बचाव कर लोगों ने उसे वापस भेज दिया। जब वह घर पहुंचा तो धन्ना सिंह, उसका भाई सोना सिंह, गुरप्रीत सिंह, राजा सिंह, गुरप्यार सिंह, परविंदर सिंह उर्फ भीमा, जस्सा सिंह, राजा सिंह समेत चार अज्ञात लोग तेजधार हथियारों सहित उनके घर में दाखिल हुए और हमला कर दिया। उसे छुड़वाने के लिए उनके घर में ही रहने वाला उसका भांजा मनदीप सिंह (30) आगे आया तो उन्होंने उस पर भी तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी माता भजन कौर (55) गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद वह सभी मौके से फरार हो गए। लोगों ने उन्हें मलोट के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। उधर, दूसरी पक्ष के राजा सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed