{"_id":"5a85ba6f4f1c1b05738b788d","slug":"121518713455-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने दुकान से बीस हजार की नगदी चुराई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने दुकान से बीस हजार की नगदी चुराई
Updated Thu, 15 Feb 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने दुकान से 20 हजार की नकदी चुराई
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
हथियारों से लैस चोर वीरवार तड़के एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान के शटर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। शोर सुनकर दुकान के ऊपर रह रहा उठ गया। चोर गल्ले में पड़े 20 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने दुकानदार के बयान लिखकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
दुकान मालिक करन पुरी ने बताया कि शहर के इन साइड मक्खू गेट स्थित उनकी दुकान है। दुकान के ऊपर ही रिहाइश बनाई हुई है। पूरी ने बताया कि वीरवार तड़के पौने चार बजे एक सिल्वर रंग की कार में पांच लोग आए। उक्त चोरों ने उनकी दुकान के शटर का ताला तोड़ने के बाद शीशे के गेट को तोड़ दिया। आवाज से उनके पिता की नींद खुल गई। पिता ने ऊपर से देख आवाज लगाई तो चोरों ने उनके पिता को बंदूक दिखाई। उसके बाद उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस कारण चोर दुकान से सामान ले जाने की बजाय गल्ले में पड़े 20 हजार की नकदी लेकर फरार हो गए। इस संबंधी उन्होंने पुलिस को शिकायत कर दी है।