{"_id":"5b4a2e7f4f1c1b1e308b49d9","slug":"11531588223-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजा साले की पत्नी संग आठ लाख के जेवरात लेकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीजा साले की पत्नी संग आठ लाख के जेवरात लेकर फरार
Updated Sat, 14 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
जीजा, साले की पत्नी के साथ आठ लाख के जेवर लेकर फरार
पुलिस ने जीजा समेत दो पर किया मामला दर्ज, गिरफ्तारी नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। जीजा अपने साले की पत्नी के साथ ससुराल से आठ लाख रुपये के सोने के गहने लेकर फरार हो गया। साले की दस माह पूर्व मौत हो चुकी है। यह घटना थाना लक्खोके बहराम पड़ते गांव अल्फूके में घटी। पुलिस ने शनिवार जीजा और साले की पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी फरार हैं।
अमनदीप सिंह वासी अल्फूके ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसके भाई मंगल सिंह की राजबीर कौर से शादी हुई थी। मंगल की दस माह पहले मौत हो गई। अमनदीप ने बताया कि उसका जीजा सुखविंदर सिंह उनके घर आया और रात के समय परिवार के सभी लोग सो गए। सुबह उठकर देखा कि घर में राजबीर कौर और सुखविंदर सिंह कहीं नहीं दिख रहे। कमरे के अंदर पड़ी अलमारी के लॉकर का ताला खुला पड़ा था। उसमें रखे 32 तोले सोने के जेवरात गायब थे। उक्त गहनों की कीमत बाजार में लगभग आठ लाख रुपये आंकी गई है। परिजनों ने इस संबंधी पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अमनदीप सिंह के बयान पर राजबीर कौर और सुखविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की पड़ताल एएसआई बलविंदर सिंह कर रहे हैं।