फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पुराने पीपल के पेड़ की टाहनियां काटने पर छह नामजद

पुराने पीपल के पेड़ की टाहनियां काटने पर छह नामजद

Fri, 06 Apr 2018 10:19 PM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
पुराने पीपल के पेड़ की टाहनियां काटने पर छह नामजद
टहनियां काटने पर परिवार के 6 लोग नामजद
विज्ञापन

सरपंच की शिकायत पर बीडीपीओ के आदेश पर दर्ज हुआ मामला
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
गांव उगरूपुर में बिना पंचायत की अनुमति के चौपाल के पुराने पीपल के पेड़ की टहनियां काटकर बेचने के आरोप में पुलिस ने एक ही परिवार के छह लोगों पर नामजद किया है। पुलिस ने सरपंच की शिकायत पर बीडीपीओ की संस्तुति के बाद ही मामला दर्ज किया गया है। अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
गांव उगरूपुर की सरपंच परमजीत कौर ने 13 मार्च 2018 को एक शिकायत बीडीपीओ सुल्तानपुर लोधी को दी थी। इसमें सरपंच ने पंचायत को विश्वास में लिए बिना अवतार सिंह व भजन सिंह, हरजीत कौर पत्नी अवतार सिंह, बलविंदर कौर पत्नी भजन सिंह, मनप्रीत सिंह पुत्र अवतार सिंह और अनमोलप्रीत सिंह पुत्र भजन सिंह पर चौपाल के पुराने के पीपल के पेड़ की मोटी टहनियां काटकर चोरी करने का आरोप लगाया था। इस पर बीडीपीओ ने अपने स्तर पर की जांच के बाद आरोप सही पाए और थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस को चोरी का केस दर्ज करने की सिफारिश की।
विज्ञापन

इसके आधार पर थाना सुल्तानपुर लोधी ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएआई अशोक कुमार ने बताया कि जांच में यह सामने आया है कि इन आरोपियों के घर के आगे चौपाल थी, जहां पर पीपल का पेड़ लगा ा। घर के रास्ते में टहनियां आने की वजह से इन लोगों ने काट दीं। इस काम को करने से पहले इन लोगों ने पंचायत के समक्ष अपनी बात नहीं रखी। इसके चलते इन पर चोरी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed