फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   चार लोगों को पैसा दोगुना करने का झांसा देकर 21 लाख 95 हजार ठगे

चार लोगों को पैसा दोगुना करने का झांसा देकर 21 लाख 95 हजार ठगे

Fri, 01 Dec 2017 10:22 PM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
चार लोगों को पैसा दोगुना करने का झांसा देकर 21 लाख 95 हजार ठगे
पैसा दोगुना करने का झांसा देकर 22 लाख ठगे
विज्ञापन

पुलिस ने कंपनी के चार लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
थाना सिटी पुलिस ने चार व्यक्तियों को पैसे दोगुने का झांसा देकर 21 लाख 95 हजार रुपये ठगने के आरोप में गोल्डन कैरियर इनवेस्टमेंट कंपनी के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।

जगतार सिंह वासी बस्ती मोहम्मद अली शाह डाक डोड थाना ममदोट जिला फिरोजपुर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि आरोपियों ने मिलीभगत कर बस अड्डा फिरोजपुर शहर स्थित गोल्डन कैरियर इनवेस्टमेंट कंपनी खोली थी। लोगों को पैसा दोगुना का लालच देकर कंपनी में पैसा इनवेस्टमेंट करने की बात कहते थे। जगतार सिंह और उसके तीन साथियों ने पैसा दोगुना करने के लिए 21 लाख 95 हजार रुपये कंपनी के मालिक आरोपी बलराज सिंह, अमरीक सिंह, नरेंदर कौर वासी बस्ती करतारपुरा थाना कुलगड़ी व दर्शन सिंह वासी सोढी नगर को दिए। आरोपियों ने पैसा दोगुना नहीं किया तो अपनी धनराशि वापिस मांगी, जो देने से इनकार कर दी। इस बाबत पुलिस को शिकायत दी। मामले की जांच के बाद एएसआई गुरदेव सिंह ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed