{"_id":"5b86cfcb42c792464109e277","slug":"111535561675-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखबीर बादल व बिक्रमजीत मजीठिया के खिलाफ पुलिस रोजनामचे में रपट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुखबीर बादल व बिक्रमजीत मजीठिया के खिलाफ पुलिस रोजनामचे में रपट दर्ज
Updated Wed, 29 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुखबीर और मजीठिया के खिलाफ पुलिस रोजनामचे में रिपोर्ट दर्ज
जस्टिस रणजीत सिंह आयोग की रिपोर्ट का मजाक उड़ाने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट। यहां के थाना बाजाखाना पुलिस ने शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल, पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रमजीत मजीठिया समेत उनके साथी अकाली विधायकों व नेताओं के खिलाफ एक शिकायत को अपने थाने के रोजनामचे में दर्ज की है। यह शिकायत शिअद (अ) के महासचिव जसकरण सिंह काहन सिंह वाला ने पुलिस को सौंपी है, जिसमें उन्होंने सुखबीर सिंह बादल व उनके साथियों पर दो दिन पहले चंडीगढ़ में पंजाब विधानसभा के बाहर जस्टिस रणजीत सिंह आयोग की रिपोर्ट का मजाक बनाने के मामले में शिअद (अ) के महासचिव जसकरण सिंह काहन सिंह वाला ने सौंपी है। किसी भी तरह के अपराध या सूचना के बारे में पुलिस द्वारा उसका विवरण अपनी रोमनामचा (डेली डायरी रिपोर्ट) में दर्ज किया जाता है और जरूरत महसूस होने पर उसकी पड़ताल की जाती है।
बाजाखाना पुलिस को सौंपी अपनी शिकायत में जसकरण सिंह काहन सिंह वाला ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल व उनके साथियों ने दो दिन पहले चंडीगढ़ में जस्टिस रणजीत सिंह आयोग की रिपोर्ट जोकि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के बारे में थी, को फाड़ते हुए न सिर्फ पैरों में गिराया बल्कि 5 रुपये और 10 रुपये कापी की बोली लगाकर अपमान किया। उन्होंने कहा कि जस्टिस रणजीत सिंह आयोग की रिपोर्ट का दुनिया भर के लोग इंतजार कर रहे थे, जबकि सुखबीर सिंह बादल व उनके साथियों ने कानून हाथ में लेते हुए रिपोर्ट को फाड़ा और रिपोर्ट में लिखे श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के नाम की बेअदबी की है। अपनी शिकायत में जसकरण सिंह काहन सिंह वाला ने कहा कि रिपोर्ट में श्री गुरु ग्रंथ साहिब समेत अन्य धार्मिक ग्रंथों का कई बार नाम लिखा हुआ है और उस रिपोर्ट में फाड़कर पैरो में गिराकर सुखबीर सिंह बादल ने लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। इस मामले में थाना बाजाखाना के एसएचओ इंस्पेक्टर नरिंद्र सिंह ने कहा कि इस शिकायत को पुलिस ने अपने रोमनामचे की रपट नंबर- 14 तारीख 28 अगस्त 2018 के रूप में दर्ज किया है और उसकी जांच शुरू कर दी गई है।