फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   अगवा कर पीड़िता से किया दुराचार

अगवा कर पीड़िता से किया दुराचार

Fri, 10 Aug 2018 10:04 PM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
अगवा कर पीड़िता से किया दुराचार
युवती का अपहरण कर दुराचार, तीन पर केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद (फिरोजपुर)। थाना अरनीवाला के अंतर्गत आते गांव से एक व्यक्ति ने अपने दो साथियों की मदद से एक युवती को अगवा कर उसके साथ दुराचार किया। किसी तरह पीड़िता आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। थाना अरनीवाला पुलिस ने पीड़िता के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जांच अधिकारी भगवान सिंह ने बताया कि पीड़िता ने अपने बयान में कहा कि छह अगस्त की रात को वह चाचा के घर से अपने घर जा रही थी। रास्ते में हरपाल सिंह उर्फ रिंकू और गुरजंट सिंह ने उसे जबरदस्ती अपनी बाइक पर बैठा लिया और बाइक तेज करके उसे किसी सुनसान जगह पर ले गए। वहां पर एक व्यक्ति और मौजूद था। हरपाल सिंह ने अपने साथियों की मदद से उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने परिजनों तक पहुंची और आपबीती सुनाई। परिजनों ने इस संबंधी पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर हरपाल सिंह, गुरजंट सिंह समेत एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed