{"_id":"5afdae104f1c1bd8408b62b2","slug":"111526574608-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीट खरीदने को लेकर हुए झगड़े में चली गोली, एक गंभीर जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मीट खरीदने को लेकर हुए झगड़े में चली गोली, एक गंभीर जख्मी
Updated Thu, 17 May 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीट खरीदने के झगड़े में चली गोली, एक गंभीर जख्मी
पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज, फरार
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। ममदोट में मीट खरीदने को लेकर हुए झगड़े में ग्राहक ने अपनी बारह बोर बंदूक से गोली चला दी, इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए ममदोट के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। उधर, थाना ममदोट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है।
परमजीत सिंह (45) वासी गांव वेहड़ी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका भतीजा छेनी पुत्र सेवा सिंह ममदोट में एक मीट की दुकान पर काम करता है। आरोपी बब्बू उसकी दुकान से मीट खरीदने आया और किसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोपी धमकियां देता हुआ दुकान से चला गया। उसके थोड़ी देर बाद बब्बू अपने साथी सतनाम व गुरमेज सिंह वासी वेहड़ी के साथ दुकान पर पहुंचा और उसने जान से मारने की नीयत से बारह बोर की बंदूक से उसने गोली चला दी। गोली परमजीत के भाई सेवा सिंह को जाकर लगी। जिस कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से भाग गए। जख्मी को उपचार के लिए ममदोट के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। थाना ममदोट पुलिस ने वीरवार परमजीत सिंह के बयान पर आरोपी बब्बू, सतनाम व गुरमेज के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।