फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   नाबालिगा से किया तीन युवकों ने सामूहिक दुराचारो

नाबालिगा से किया तीन युवकों ने सामूहिक दुराचारो

Sat, 09 Feb 2019 10:15 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 09 Feb 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
नाबालिगा से किया तीन युवकों ने सामूहिक दुराचारो
पुलिस ने तीनों आरोपियों पर किया मामला दर्ज, फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद (फिरोजपुर)। मां के कपड़े सिलाने के लिए नाप लेने के बहाने बुटीक का कामकाज करने वाली लड़की को कार में बैठाकर लेकर गए तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। थाना सिटी पुलिस ने पीड़िता के बयान पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पीड़िता के पिता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उनकी बेटी तीन माह से अपनी मौसी के पास रहकर बुटीक का काम सीख रही थी। बुटीक के पास ही एक लैबोरेटरी है वहां पर संदीप सिंह नामक एक युवक काम करता था। पीड़िता घर से भोजन खा कर शाम पांच बजे के करीब बुटीक पर जा रही थी कि रास्ते में संदीप सिंह कार लेकर आ गया और उसे कहने लगा कि उसकी मां के कपड़े सिलने हैं और नाप लेना है। संदीप उसे अपने घर ले जाने की बजाए उसे गुरुहरसहाए के एक गांव में एक घर पर ले गया। वहां संदीप के दोस्त वरिंदर सिंह उर्फ बिंदर वासी चक्क मोजद्दीन वाला व हरजिंदर सिंह मौजूद थे। तीनों आरोपियों ने उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची और आपबीती परिजनों को सुनाई। एएसआई महिंदर सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता के बयान पर शनिवार को उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed