फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पुलिस ने पर्स छीनने का मामला सात माह बाद किया दर्ज

पुलिस ने पर्स छीनने का मामला सात माह बाद किया दर्ज

Wed, 29 Aug 2018 10:32 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने  पर्स छीनने का मामला सात माह बाद किया दर्ज
पर्स छीनने का मामला सात माह बाद किया दर्ज
विज्ञापन

मानव आयोग की शिकायत पर हुई कार्रवाई
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर सांसद तक मामला दर्ज कराने गए, नहीं सुनी गुहार
पीड़ितों ने खुद लुटेरों की तलाश की, फिर भी पुलिस ने दो अज्ञात लुटेरों पर किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद (फिरोजपुर)। बाइक सवार दो युवकों द्वारा एक महिला का पर्स छीनने के मामले में जलालाबाद पुलिस ने सात माह बाद मानव आयोग की शिकायत पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जबकि पीड़िता ने पर्स छीनने वाले युवकों के नाम भी पुलिस को दिए थे।

पीड़िता लक्ष्मी बाई व उसके बेटे मुख्तियार सिंह ने बताया कि 30 जनवरी 2018 को स्टेट बैंक से चालीस हजार रुपये निकाल कर ला रही थी कि क्षेत्र के गांधी नगर के पास बाइक सवार दो युवक उसका पर्स छीनकर भाग गए। इस संबंधी उसने पुलिस थाना से लेकर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ितों ने सांसद शेर सिंह घुबाया से मिले और उसे भी शिकायत दी लेकिन घुबाया ने भी उनकी गुहार नहीं सुनीं। मुख्तियार ने बताया कि हार कर उन्होंने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज एकत्र की और उन्हें पता चल गया कि आरोपी युवक स्टेट बैंक से ही उसकी माता के पीछे लगे थे और गांधी नगर के पास पर्स छीनकर भागे। पीड़ितों ने आरोपी युवकों का पूरा पता लगाने के बाद मानव आयोग को शिकायत दी। मानव आयोग ने डीजीपी को पूरे मामले की शिकायत दी। मुख्तियार ने बताया कि जलालाबाद थाना सिटी पुलिस ने अब जाकर अज्ञात दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है जबकि उन्हें शिकायत में आरोपी युवकों के नाम और पता तक दिया था। उधर, जांच अधिकारी हरदेव सिंह ने कहा कि जो शिकायत उन्हें मिली है उसी के आधार पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed