फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पांच किलो चूरापोस्त सहित आरोपी गिरफ्तार

पांच किलो चूरापोस्त सहित आरोपी गिरफ्तार

Sun, 23 Jul 2017 09:59 PM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
पांच किलो चूरापोस्त सहित आरोपी गिरफ्तार
पांच किलो चूरापोस्त समेत आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के तस्कर से खरीदता था नशे की खेप
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
देहात क्षेत्र में पड़ती थाना लांबड़ा पुलिस ने एक व्यक्ति को पांच किलो चूरापोस्त समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मक्खन सिंह निवासी गांव पंडोरी थाना सदर फगवाड़ा के तौर पर हुई है। आरोपी जम्मू-कश्मीर के रहने वाले एक तस्कर से नशे की खेप खरीदता था, बाद में उसे आगे बेचा करता था।

थाना लांबड़ा के प्रभारी एसआई पुष्प बाली ने कहा कि पुलिस ने निझरा गेट पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान आरोपी मक्खन सिंह पुलिस को देखकर पीछे घूमने लगा। तलाशी लेने पर उससे पांच किलो चूरापोस्त बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी मक्खन सिंह ने पुलिस को बताया कि वह इंडस्ट्रियल एरिया में जम्मू-कश्मीर के रहने वाले एक व्यक्ति से 3000 रुपये प्रति किलो के हिसाब से चूरापोस्त खरीदा था। वह आगे अपने ग्राहक को 4000 रुपये प्रति किलो के मुताबिक बेचता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद रिमांड की मांग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed