फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Court sent DSP on three days remand for questioning

Jalandhar News: अदालत ने पूछताछ के लिए डीएसपी को तीन दिन के रिमांड पर भेजा

Thu, 20 Jul 2023 10:57 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Thu, 20 Jul 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Court sent DSP on three days remand for questioning
आईजी फरीदकोट के नाम पर 20 लाख रिश्वत वसूलने का मामला
विज्ञापन

सवा माह पहले दर्ज केस में एक दिन पहले हुई थी गिरफ्तारी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदकोट। साढ़े तीन साल पुराने बाबा दयाल दास हत्याकांड में शिकायतकर्ता से तत्कालीन आईजी फरीदकोट प्रदीप कुमार यादव के नाम पर 20 लाख रिश्वत वसूलने के मामले में विजिलेंस द्वारा एक दिन पहले गिरफ्तार तत्कालीन डीएसपी फरीदकोट सुशील कुमार को वीरवार को स्थानीय सीजेएम की अदालत में पेश किया। इस दौरान विजिलेंस ने आरोपी डीएसपी से रिश्वत के पैसे बरामद करवाने समेत केस से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाने के लिए पुलिस रिमांड पर सौंपने का आग्रह किया। इस पर दोनों पक्षों के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरोपी डीएसपी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया।
जानकारी के अनुसार 7 नवंबर 2019 को फरीदकोट जिले के गांव कोटसुखिया में डेरा बाबा हरका दास के प्रमुख बाबा दयाल दास की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी जिसमें मोगा के संत जरनैल दास समेत अज्ञात लोगों को नामजद किया गया था। इस केस में मुख्य आरोपी जरनैल दास को पुलिस की एक जांच रिपोर्ट में क्लीन चिट दिए जाने के बाद हत्याकांड के शिकायतकर्ता बाबा गगन दास ने पैरवी शुरू कर दी।
विज्ञापन

इस मामले में आईजी फरीदकोट प्रदीप कुमार यादव के आदेश पर नए सिरे से जांच कर रही एसआईटी के सदस्य फरीदकोट एसपी गगनेश कुमार, डीएसपी सुशील कुुमार व एसआई खेमचंद पराशर ने मुख्य आरोपी जरनैल दास को दोबारा केस में नामजद करवाने के लिए शिकायतकर्ता से आईजी के नाम पर 50 लाख मांगे और 35 लाख में सौदा करके 20 लाख की वसूली कर ली। रिश्वत वसूलने के बाद भी न्याय नहीं मिला तो बाबा गगन दास ने डीजीपी पंजाब को शिकायत कर दी। उनके आदेश पर डीआईजी फिरोजपुर की अगुवाई वाली एसआईटी की जांच रिपोर्ट के बाद तीनों पुलिस अधिकारियों समेत उनके दो सहयोगियों मलकीत दास व जसविंदर सिंह जस्सी ठेकेदार के खिलाफ पिछले माह 2 जून को थाना सदर कोटकपूरा में केस दर्ज हुआ। इस केस की जांच को आगे बढ़ाते हुए विजिलेंस ने डीएसपी सुशील कुमार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 20एफआरडी1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed